The Lallantop

3 महीने साथ काम किया, इंडियन लड़के ने विदेशी दोस्त को खैनी खाना सिखा दिया!

खैनी को पसंद भी करने लगा

Advertisement
post-main-image
बाईं फोटो (वायरल ट्वीट), दाईं फोटो (सांकेतिक)

सोशल मीडिया पर कब और क्या वायरल (Social Media Viral News) हो जाए, कोई नहीं जानता. कई बार तो ऐसी-ऐसी चीजें वायरल हो जाती हैं जिन्हें देख हर कोई हंसता है. ताजा मामला भी कुछ इसी तरह का है. खुद को युगांडा का बताने वाले एक शख्स का ट्वीट सोशल मीडिया पर बंपर वायरल है. शख्स ने अपने ट्वीट में दावा किया कि एक भारतीय लड़के ने उसे चूने के साथ तंबाकू खाना सिखा दिया. इतना ही नहीं, ये चूना तंबाकू उसे काफी पसंद भी आया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल करीब हफ्तेभर पहले भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने युगांडा में सोलर उर्जा से चलने वाले वाटर सप्लाई सिस्टम की वर्चुअली शुरुआत की. उन्होंने इसका एक वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर किया. इस पर ढेर सारे रिप्लाई आए. इन्हीं में से एक रिप्लाई ने लोगों को हंसा दिया. पहले आप भी विदेश मंत्री का ये ट्वीट देखिए...

Advertisement

इस ट्वीट के रिप्लाई में अगाबा नाम के सोशल मीडिया यूजर ने एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में अगाबा ने एक लड़के के साथ अपनी फोटो शेयर की. फोटो शेयर करते हुए अगाबा ने लिखा कि मैंने इस भारतीय शख्स के साथ 3 महीने काम किया. इसने मुझे आटे के रंग जैसी चीज (चूने) के साथ तंबाकू खाना सिखाया. ये काफी शानदार था. ये मेरे भाई जैसा था.' ये ट्वीट काफी वायरल है. देखिए....

अगाबा ने अपने अकाउंट नेम के आगे युगांडा का झंडा लगाया हुआ है. इस ट्वीट को देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है. रिप्लाई में लोगों ने बहुत मौज ली है. ट्वीट पर मजेदार रिएक्शंस आ रहे हैं. देखिए...

Advertisement

इससे पहले जिम्बाब्वे के एक शख्स का ट्वीट काफी वायरल हुआ था. इसने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खिलाफ ट्वीट किया था और बोला था कि जिम्बाब्वे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हरा देगी क्योंकि पाकिस्तान ने उनके देश में नकली मिस्टर बीन भेजा था. अगर आपने ये खबर ना पढ़ी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. 

बाकी लोगों को तो ये खैनी वाला मामला काफी पसंद आ रहा है. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: निधी चौधरी ने फास्ट के बाद जानवरों को खाने पर सवाल उठाए, लोग पुराने व्लॉग्स उठा लाए

Advertisement