The Lallantop

मोदी सरकार ने ISIS का नया नाम रखा है, जिससे उसे बहुत नफरत है

कारण जानोगे तो और मौज आएगी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

ISIS. मौजूदा वक्त में दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन. सब इसे 'इस्लामिक स्टेट', 'ISIS' या 'IS' कहते हैं, लेकिन भारत सरकार ने इसका नामकरण करते हुए एक नया नाम दिया है. 'दाइश' (DAESH).

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये फैसला देश के गृह मंत्रालय का है और मिनिस्ट्री के सोर्सेस का कहना है कि जल्दी ही सरकारी कागजों में इससे जुड़ा बदलाव किया जाएगा. क्यूरॉसिटी वाला सवाल ये है कि जब पहले से इसके तीन नाम हैं, तो एक नया नाम देने की क्या जरूरत थी. सरकार के पास इसका पुख्ता जवाब है.

सरकार का कहना है, ''इस्लामिक स्टेट' नाम इस्तेमाल करने पर ऐसा महसूस होता है, जैसे ये कोई लीगल और संवैधानिक दर्जे वाला संगठन हो, जबकि ये तो एक आतंकी संगठन है. हम कोई भी ऐसा नाम इस्तेमाल नहीं करना चाहते, जिससे इसे वैधानिकता मिलती दिखे. ये नाम इस संगठन के देशों को 'इस्लामिक स्टेट' बनाने के मंसूबे से मेल खाता है. इस नाम से इंटरनेट पर गुमराह लोगों पर ज्यादा असर पड़ता है.'

Advertisement

ये तो है कारण नाम बदले जाने का. अब दूसरा सवाल ये कि 'दाइश' का मतलब क्या होता है. 'दाइश' अरबी जुमले 'अल-इस्लामिया फाई अल-इराक वा अल शाम' का छोटा वर्जन है, लेकिन 'ISIS' को खुद को 'दाइश' बुलाए जाने से सख्त नफरत है. अरबी भाषा में ये शब्द 'दइस' या 'दहेस' से मिलता है, जिसका मतलब 'किसी चीज को अपने पैरों तले कुचलने वाला' या 'दूसरों पर अपने विचार थोपने वाला कट्टर' होता है.

'ISIS' को 'दाइस' बुलाए जाने से इतनी नफरत है कि ऐसा करने पर वो नाम लेने वाली की जीभ काटने तक की धमकी दे चुका है. दुनिया के दूसरे देशों में भी 'ISIS' के बजाय 'दाइश' यूज करने का चलन बढ़ रहा है. पेरिस अटैक के बाद अमेरिकी विदेशमंत्री जॉन कैरी और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने भी इसके लिए 'दाइश' शब्द ही इस्तेमाल किया था.


ये भी पढ़ें: राधे मां के जागरणों की जिम्मेदारी लेगा ISIS? आमाक: इकलौता मीडिया जो दुनिया को ISIS की खबरें बताता है! ISIS ने बनाए औरतों से रेप करने के रूल

Advertisement
Advertisement