पहली बार भारतीय सेना की पर्वतारोही टीम ने मकालू बेस कैंप के करीब 32x15 इंच वाले रहस्यमयी हिममानव 'येती' के पैरों के निशान देखे हैं. ये मायावी स्नोमैन इससे पहले केवल मकालू-बरुन नैशनल पार्क में देखा गया है.
भारतीय आर्मी ने जिस 'हिम मानव' के पैर की तस्वीरें जारी की थी, उसके अब और कई फोटो आए हैं
नई तस्वीरों में हिम मानव के पैरों के निशान की लंबाई नापी जा रही है.
Advertisement

ANI न्यूज़ एजेंसी ने इंडियन आर्मी के सूत्रों के हवाले से येती के पांव के निशान की नई तस्वीरें जारी की है.
इंडियन आर्मी की तरफ से 'हिम मानव' पैर की नई तस्वीरें जारी की गई है. इससे पहले जो तस्वीरें जारी की गई थी उसपर हो रहा विवाद थमा भी नहीं था कि नई तस्वीरें सामने आ गई. ये तस्वीरें न्यूज़ एजेंसी ANI ने इंडियन आर्मी के सूत्रों के हवाले से जारी की है.
ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि ये तस्वीरें 9 अप्रैल 2019 को मकालू बेस कैंप के पास खींची गई. कुछ और तस्वीरें देखिए:
इससे पहले भारतीय सेना ने ट्वीट हिममानव की मौजूदगी को लेकर बड़ा दावा किया था. ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर कर इस बात की संभावना जताई गई थी कि ये निशान येती के हो सकते हैं. सेना की तरफ से ट्वीट में कहा गया था:
सेना के ट्वीट के बाद तमाम तरह के लोगों की प्रतिक्रिया आई जिसे आप यहां पढ़ सकते हैं.
Advertisement











