The Lallantop

इंडिया-पाकिस्तान के बीच मोहाली जैसा एक और वर्ल्ड कप सेमीफाइनल होने वाला है!

बीच में फिर बांग्लादेश है मितरों!

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
टीम इंडिया इन दिनों साउथ अफ्रीका में है. दो टेस्ट हारने के बाद तीसरे में भी हालत फिलहाल पतली है. बैटिंग तो चल ही नहीं रही है. लोग टीम के धुरंधरों को कोस रहे हैं. मगर इसी बीच कैसा हो अगर इंडिया-पाकिस्तान का एक मैच हो जाए. वो भी किसी टूर्नामेंट की उस स्टेज पर जहां दोनों के सामने फाइनल में पहुंचने की लड़ाई हो.
ये ख्याली पुलाव नहीं है. ऐसा होता दिख रहा है न्यूजीलैंड में चल रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में. बुधवार को यहां पाकिस्तान की टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. अब इंतजार 26 जनवरी को होने वाले इंडिया और बांग्लादेश के बीच के मुकाबले का है. इसमें अगर इंडिया जीता तो फिर सेमीफाइनल में पाकिस्तान के साथ ये मैच होगा.
Skipper
पृथ्वी शॉ के हाथों है इंडिया की कमान और हसन खान लीड कर रहे हैं पाकिस्तानी अंडर-19 लड़कों को.

पृथ्वी शॉ की इस टीम इंडिया ने अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है और बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में भी यही उम्मीद है. मगर बांग्लादेश को बड़े टूर्नामेंट्स में खेल बिगाड़ने के लिए जाना जाता है. 2007 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने इंडिया को उस स्टेज पर हराया था कि फिर बाहर होने के सिवा कोई ऑप्शन नहीं बचा था. इसलिए यहां भी पहले बांग्लादेश से निपटना होगा फिर पाकिस्तान के साथ ये मुकाबला देखना मजेदार रहेगा.
123
कोच द्रविड़ के साथ खूब पसीना बहा रही है टीम.

इस बार अंडर-19 वर्ल्ड कप में कुछ नियमों में बदलाव हुए हैं. इसके अनुसार एक ग्रुप में साथ रही टीमें सेमीफाइनल में आमने सामने नहीं रखी जाएंगी. अगर इंडिया क्वार्टर फाइनल जीती तो सेमीफाइनल में अपनी ग्रुप टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने होगी. इस तरह क्रॉस फॉरमेट रूल के मुताबिक क्वार्टर फाइनल-2 का विनर पाकिस्तान, क्वार्टर फाइनल-4 जीतने वाली इंडिया से भिडे़गा. तो दुआ कीजिए कि बांग्लादेश कोई उलटफेर न करे और इंडिया-पाकिस्तान सेमीफाइनल में भिडें.
Paki
टीम पाकिस्तान में कई गजब के प्लेयर हैं.

सब कुछ इसी तरह हुआ तो इस अंडर-19 वर्ल्ड में भी वही माहौल बन सकता है जो 2011 में मोहाली में बना था. उस मैच में दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने सामने थीं और इंडिया ने मैच जीता था. अगले मैच में श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप भी इंडिया का हुआ था.


Also Read:

अफ्रीका में टीम इंडिया से निराश हैं तो करुण नायर की ये मजेदार पारी देख लीजिए

Advertisement

पुजारा का मजाक बनाना बंद करो, बंदा 4.35 घंटे क्रीज पर रहा है

पुजारा हमें टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम ले जा रहे हैं, चलेंगे?

Advertisement
Advertisement