
केरल में राष्ट्रपति की अगवानी के लिए मुख्यमंत्री पी. विजयन पहुंचे थे.
दरअसल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आठ अक्टूबर को केरल के वल्लीक्कावू के अमृतानंदमयी मठ के एक समारोह में हिस्सा लेने गए थे. इस दौरान वहां सेना की यूनिट ने उन्हें सलामी दी. इसके लिए राष्ट्रगान बज रहा था, तभी बारिश होने लगी. उनके साथ के एक अधिकारी राष्ट्रपति के लिए आगे बढ़े, लेकिन उन्होंने इशारे से मना कर दिया और बारिश में ही तिरंगे की सलामी के लिए खड़े रहे.
पहली बार केरल गए थे राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने माता आनंदमयी मठ में राष्ट्रपति ने 100 करोड़ रुपए की योजना की शुरुआत की.
राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद पहली बार केरल गए थे. उन्होंने माता अमृतानंदमयी मठ मुख्यालय में 100 करोड़ रुपए की योजनाओं की शुरुआत की. इस योजना के तहत 5000 गांवों को पीने का पानी उपलब्ध करवाया जाएगा.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का लल्लनटॉप इंटरव्यू
ये भी पढ़ें:
रामनाथ कोविंद अपने पहले भाषण में नेहरू का नाम लेना कैसे भूल गए?
राष्ट्रपति कोविंद ने अपने भाषण में क्या कहा, पढ़ लो
राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की एक बात ने मुझे शर्मसार कर दिया










