The Lallantop

BJP कार्यकर्ता की कार चोरी हुई, दूसरी में हाईटेक सिक्योरिटी लगाई, एक हफ्ते में वो भी चोरी

पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग FIR दर्ज की है.

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक तस्वीर. (आजतक)

एक शख्स की एक कार चोरी हो गई. उसके पास दो गाड़ियां थीं. उसने तत्परता दिखाते हुए दूसरी गाड़ी में हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम लगवाया. लेकिन हफ्ता नहीं बीता और उसकी दूसरी गाड़ी भी चोरी हो गई. हो सकता है आप कहें कि उसकी किस्मत ही खराब थी. लेकिन असल बात है कि अगर एक ही जगह से एक ही शख्स की एक ही हफ्ते के भीतर दो गाड़ियां चोरी होती हैं, तो पुलिस व्यवस्था के अलावा और कुछ भी खराब नहीं है.

Advertisement

घटना देश की राजधानी दिल्ली की है. उत्तर पूर्वी दिल्ली में एक इलाका है ज्योति नगर नाम का. पीड़ित का नाम प्रवेश है. पेशे से वकील हैं और आजतक की खबर के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े हैं. प्रवेश के पास दो ब्रेजा कार थीं. 20 अक्टूबर को पहली वारदात हुई. चोरों ने घर के बाहर खड़ी उनकी एक गाड़ी चुरा ली. ये घटना CCTV में कैद भी हुई.

हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम लगवाया

इस घटना के के बाद उन्होंने अपनी दूसरी कार की सुरक्षा बढ़ाने की सोची. उन्होंने हाईटेक सिक्योरिटी का इंतजाम किया. लेकिन चोरों के सामने कोई तरीका काम ना आया. चोर आए और 18 मिनट में पूरे सिक्योरिटी सिस्टम को ध्वस्त करते हुए प्रवेश की दूसरी कार भी उड़ा ले गए.

Advertisement

इस वारदात के लिए पुलिस की फुर्ती 'दाद' देने लायक है. दोनों कारों की चोरी के लिए पुलिस ने अलग-अलग FIR दर्ज की हैं. मेहनत ज्यादा नहीं लगी होगी क्योंकि पीड़ित भी वही है, जगह भी वही है, कार भी वही है. लोग कह रहे हैं चोर भी वहीं हैं, लेकिन पुलिस को इस मामले में कुछ पता नहीं है. हालांकि, तफ्तीश पूरी की जा रही है, पुलिस खुद ऐसा कह रही है.

दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए ये खबर सजग करने वाली है. क्योंकि हाई सिक्योरिटी सिस्टम लगाने के बाद भी चोर गाड़ी उड़ाने में कामयाब हो जा रहे हैं.

वीडियो: सीएम अरविंद केजरीवाल की कार चोरी का सच क्या है?

Advertisement

Advertisement