The Lallantop

कॉन्स्टेबल ने कबूला, 'मैंने निहत्थे पर चलाई थी गोली'

इम्फाल: 2009 में ये एनकाउंटर हुआ था. पुलिस ने 22 साल के संजित सिंह को मार गिराया था.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
2009 में इम्फाल में एक एनकाउंटर हुआ था. 22 साल के संजित सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था. अब उसी कथित फर्जी मुठभेड़ के आरोपी हेड कॉन्स्टेबल हिरोजीत सिंह का कबूलनामा सामने आया है. हिरोजीत सिंह ने कहा, 'मैंने ऑफिसर के कहने पर जब संजित सिंह पर गोली चलाई थी. उसके पास हथियार नहीं थे. हमने उसे पीपल्स लिब्रेशन आर्मी का संदिग्ध समझा था.' द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, संजित सिंह को मारने का आदेश इम्फाल वेस्ट के एडिशनल एसपी झालाजीत सिंह ने दिया था. हिरोजीत सिंह ने कहा, 'मुझे पुलिस वायरलेस पर मैसेज दिया गया था कि तिकेंद्रजीत पार्क के पास मुठभेड़ चल रही है. मैं जब गया तो मुझे झालाजीत सिंह ने आदेश दिया कि मार दो संजित को. मैंने संजित को 6 या 7 गोलियां मारी थी. फिर पुलिसवाले आए और उसका शव ले गए.'

Advertisement
Advertisement