वीडियो देखें: UPSC वाले, एग्जाम से कम, लोगों के इन सवालों से ज्यादा डरते हैं
2018 सिविल सर्विसेज़ परीक्षा का रिजल्ट: IIT बॉम्बे से पढ़े कनिष्क कटारिया बने टॉपर
जानिए इस परीक्षा के 10 टॉपर्स कौन कौन हैं?
Advertisement

सिविल्स परीक्षा के इस बार के टॉपर कनिष्क कटारिया.
रिजल्ट आ गया है. यूपीएससी का रिजल्ट. संघ लोक सेवा आयोग ने 2018 सिविल सर्विस एग्ज़ाम का फाइनल रिजल्ट आउट कर दिया है. यूपीएससी मेन्स का पेपर सितंबर-अक्टूबर 2018 में हुआ था. इसे क्लीयर कर इंटरव्यू तक पहुंचे लोगों का पर्सनैलिटी टेस्ट 4 फरवरी, 2019 को हुआ था. अब उनका फाइनल रिजल्ट आया है. 2018 में कुल आठ लाख अभ्यर्थी प्रीलिमिनरी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें अलग-अलग पदों के लिए 759 लोगों का चुनाव हुआ है. चयनित अभ्यर्थियों में 577 पुरुष हैं और 182 महिलाएं. इनमें से 180 आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा), 150 आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा), 30 आईएफएस (भारतीय विदेश सेवा), 384 सेंट्रल सर्विस ग्रुप ए और ग्रुप बी के लिए 68 उम्मीवार चुने गए हैं. इसमें सामान्य श्रेणी के 361, अन्य पिछड़े वर्गों से 209, अनुसूचित जाति के 128, अनुसूचित जनजाति के 61 उम्मीदवार शामिल हैं.
यूपीएससी 2018 के टॉपर हैं कनिष्क कटारिया. कनिष्क अनूसूचित जाति (शेड्यूल्ड कास्ट्स) से आते हैं. जो आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक डिग्री धारक हैं. साथ ही वो इंस्टिट्यूट के प्लेसमेंट सेल के मेंबर भी थे. उनका लिंक्डइन प्रोफाइल चेक करने पर पता चलता है कि वो डेटा साईंसिस्ट का काम भी कर चुके हैं. वहीं लड़कियों में टॉप किया है सृष्टि जयंत देशमुख ने. सृष्टि ने ऑल इंडिया पांचवीं रैंक हासिल की है. सृष्टि भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनयरिंग में ग्रैजुएट हैं. यूपीएससी में टॉप 10 रैंक हासिल करने वालों के नाम भी जान लीजिए- 1. कनिष्क कटारिया
2. अक्षत जैन
3. जुनैद अहमद
4. श्रेयांश कुमात
5. सृष्टि जयंत देशमुख
6. शुभम गुप्ता
7. कर्नाटी वरूण रेड्डी
8. वैशाली सिंह
9. गुंजन द्विवेदी
10 तन्मय वशिष्ठ शर्मा सिविल सर्विसेज़ के टॉप 25 रैंकधारियों में 15 पुरुष और 10 महिलाएं हैं. यूपीएससी क्लियर करने वाले बाकी अभ्यर्थियों की सूची आप नीचे क्लिक करके देख सकते हैं. https://upsc.gov.in/sites/default/files/FR-CSME-2018-Engl1.pdf
वीडियो देखें: UPSC वाले, एग्जाम से कम, लोगों के इन सवालों से ज्यादा डरते हैं
वीडियो देखें: UPSC वाले, एग्जाम से कम, लोगों के इन सवालों से ज्यादा डरते हैं
Advertisement











