गणतंत्र दिवस पर असम और ईस्ट इंफाल में बम धमाके
आज के दिन भी उग्रवादियों को चैन नहीं पड़ रहा है, आईईडी से ब्लास्ट कर रहे हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
आज 26 जनवरी है. गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. लेकिन यही मौका होता है, जब देश पर खतरा भी बढ़ जाता है. आतंकी हमलों या माओवादी हमलों का. उग्रवादियों और चरमपंथियों का हमला. ऐसा ही आज भी हुआ. असम में सुबह-सुबह दो जगहों पर बम धमाके हुए. फिर कुल जमा आधा दर्जन से ज्यादा धमाके हुए हैं. हालांकि अब तक जो खबर आई है कोई हताहत नहीं हुआ है. बताते हैं कि इनमें उल्फा उग्रवादियों का हाथ है. बम छोटे और कम तीव्रता के हैं, जो डराने के लिए फोड़े जा रहे हैं. इंफाल में भी दो ब्लास्ट हुए हैं. इंफाल ईस्ट में एक धमाका मंत्रीपुखरी और दूसरा मणिपुर कॉलेज के पास हुआ. https://twitter.com/ANI_news/status/824466821554188289
शुरुआती दो धमाके ऊपरी असम के चरायदेव में हुए. एक लेंगिबोर रोड पर और दूसरा पानिजन में एक पेट्रोल पंप निशाना बना. धमाके आईईडी से किए गए. इसके बाद एक धमाके की खबर और आई जो चरायदेव में एक धान के खेत में हुआ. कल रात को नागालैंड बॉर्डर के पास भी गोलियां चल रही थीं. बिहुबोर के नाजिरा नाम के इलाके में भी दो धमाके हुए. जालनानगर चाय बागान है डिब्रूगढ़ में, वहां भी ब्लास्ट हुआ. इन तमाम ब्लास्ट्स में अब तक कोई कैजुअल्टी नहीं हुई, किसी को चोट नहीं आई. कोई आहत, हताहत नहीं हुआ है. धमाके न हों, सब सेफ रहें. शांति से रहें, शांति बनी रहे. https://twitter.com/ANI_news/status/824459290685550592
Advertisement











