पर अचंभे की बात ये है कि ये सारे डिस्कशन और पोस्ट या तो सोशल मीडिया तक सीमित रह जाते हैं, या फिर उन चंद महिलाओं तक पहुंचते हैं जिनके पास इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है. आज भी अधिकतर औरतें ब्रेस्ट कैंसर के बारे में कुछ नहीं जानतीं. ऐसे में जरूरी है कि हम चाहे औरत हों या पुरुष, चाहे किसी भी उम्र के हों, खुद को और अपने आस पास की औरतों को ब्रेस्ट कैंसर के वार से सुरक्षित रखें.
मगर हम ब्रेस्ट कैंसर को पहचानेंगे कैसे?
हम ब्रेस्ट कैंसर को पहचान सकें, इसलिए एरिन चाईज नाम की एक औरत ने नींबुओं की तस्वीरों से ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण समझाने की कोशिश की है. इनकी वेबसाइट है 'नो योर लेमन्स'. यानी अपने स्तनों को पहचानिए. उनमें आने वाले परिवर्तनों पर ध्यान दीजिए. और रेगुलर उनका चेकअप करवाइए. ये तस्वीरें देखिए, और उन औरतों को दिखाइए जिनसे आप प्रेम करते हैं.
सूजन, लाली, गांठें या ब्रेस्ट के शेप का बिगड़ना हैं लक्षण.
देखें वीडियो:
https://www.youtube.com/watch?v=yiP1aZxXF5A












