The Lallantop

IAS ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करके कहा- लॉकडाउन के बाद इस्तीफा दे दूंगी

वीडियो वायरल होने पर मामला गरमा गया है.

Advertisement
post-main-image
रानी नागर के फेसबुक पोस्ट और वीडियो का स्नैपशॉट.

लॉकडाउन के बाद इस्तीफा देने की सार्वजनिक घोषणा करके हरियाणा कैडर की एक IAS अफसर सुर्ख‍ियों में आ गई हैं. 17 अप्रैल, गुरुवार को रानी नागर ने अपने फेसबुक अकाउंट से वीडियो पोस्ट करके ये बात कही है. वीडियो में रानी नागर ने अपनी जान को भी खतरा बताया. यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली ये अधिकारी इस समय सोशल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं.

Advertisement
क्या है वीडियो में रानी नागर ने अपनी बहन के फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर कहा-
मैं दिसंबर, 2019 से बहन के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-6 स्थित यूटी गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 311 में किराए पर रह रही हूं. मेरी जान को खतरा है. अभी चंडीगढ़ में कर्फ्यू लगा हुआ है. इस कारण से मैं और मेरी बहन रीमा नागर चंडीगढ़ से बाहर नहीं निकल सकते. चंडीगढ़ से आगे गाजियाबाद तक के रास्ते भी बन्द हैं. लॉकडाउन और कर्फ्यू खुलने के बाद मैं अपने कार्यालय में इस्तीफा देकर गाजियाबाद चली जाऊंगी. मैंने चंडीगढ़ पुलिस के विरुद्ध एक मामला दर्ज करवा रखा है. यदि मुझे कुछ हो जाता है, तो यह वीडियो मेरे केस में फाइल कर दिया जाए.
अपनी और बहन की जान को खतरा बताते हुए रानी नागर ने एक मुकदमा संख्या भी बताई. इसे लेकर लोगों से अपील की है कि अगर उनके साथ कोई घटना होती है, तो उनके मुकदमा संख्या के आधार पर पता लगाया जाए. विवादों से जुड़ा रहा है कैरियर रानी ने जून, 2018 में पशुपालन विभाग में अतिरिक्त सचिव रहते एक अफसर पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिसे लेकर वो सुर्खियों में आई थीं. जानकारी के मुताबिक, रानी 14 नवंबर, 2018 से एडिशनल डायेरक्टर, सोशल जस्टिस एंड ज्यूरिडिक्शन और 7 मार्च, 2020 से डायरेक्टर, अर्काइव का जिम्मा संभाल रही हैं. इसके आलावा हरियाणा के सिरसा में एसडीएम पद पर रहते हुए उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया था. मायावती ने भी किया ट्वीट रीमा के फेसबुक पोस्ट के वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश की पूर्व मूख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर सरकार से संज्ञान लेने की अपील की है.

मायावती ने लिखा कि गौतम बुद्ध नगर की मूल निवासी व हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी रानी नागर ने जो बात कही है, वो बहुत गंभीर मामला है.

वीडियो देखें: युवराज सिंह ने जस्प्रीत बुमराह से सचिन और विराट कोहली के बारे में क्या सवाल किया? 

Advertisement
Advertisement