The Lallantop

Swiggy वाले ने गेट खटखटाया, कुत्ते ने दौड़ा लिया, तीसरी मंजिल से कूदा, बुरी तरह घायल

फ्लैट की मालकिन के खिलाफ केस दर्ज हुआ.

Advertisement
post-main-image
जर्मन शेफर्ड ब्रीड का कुत्ता और फूड डिलिवरी एजेंट की सांकेतिक तस्वीर (फोटो- रॉयटर्स)

हाल में कुत्तों के काटने की घटनाएं काफी ज्यादा रिपोर्ट हुईं. कुछ घटनाओं में लोग बुरी तरह घायल हुए. कई मामलों में लोगों की मौत भी हो गई. अब हैदराबाद से एक मामला सामने आया है. एक फूड डिलिवरी एजेंट पार्सल पहुंचाने गया. घर का गेट खुलते ही पालतू कुत्ते ने उसे दौड़ा दिया. इस तरीके से उसका पीछा किया कि उसे बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर से कूदना पड़ गया. फूड डिलिवरी एजेंट अब अस्पताल में भर्ती हैं जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना हैदराबाद के बंजारा हिल्स की है. अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, घायल हुए डिलिवरी एजेंट का नाम मोहम्मद रिजवान है. 23 साल का रिजवान फूड डिलिवरी ऐप Swiggy में काम करता है. 11 जनवरी की रात लुम्बिनी रॉक अपार्टमेंट में वह खाने की डिलिवरी के लिए गया था. तीसरे फ्लोर पर के शोभना के घर पहुंचा. गेट खुलते ही उसका जर्मन शेफर्ड ब्रीड का कुत्ता भौंकने लगा. रिजवान ने शोभना को पार्सल दिया लेकिन कुत्ता पीछे पड़ गया. उसने वहां से हटने की कोशिश की तो कुत्ता उसका पीछा करता चला गया.

बंजारा हिल्स के पुलिस इंस्पेक्टर एम नरेंद्र ने बताया कि रिजवान ने जब देखा कि कुत्ता पीछा नहीं छोड़ रहा है तो वह तीसरे फ्लोर से ही कूद गया. कूदने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गया. शोभना और सोसायटी के दूसरे लोगों ने एंबुलेंस बुलाया. रिजवान को NIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि रिजवाल की हालत अब भी नाजुक है और वो बेहोश है.

Advertisement
केस भी दर्ज हो गया

रिजवान हैदराबाद के यूसुफगुड़ा का रहने वाला है. उसके भाई मोहम्मद खाजा ने बंजारा हिल्स थाने में शिकायत देकर फ्लैट की मालकिन शोभना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इसके बाद पुलिस ने शोभना के खिलाफ केस दर्ज किया है. ये केस IPC की धारा-336 (लापरवाही से दूसरे की सुरक्षा या जान को खतरा पहुंचाना) के तहत दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि वो मामले की जांच कर रही है.

कुत्तों के हमले और काटने की बढ़ती घटनाओं के बाद कई शहरों में प्रशासन को नियम तक बनाने पड़े. नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में पालतू कुत्तों को सोसायटी में घुमाने और खाना खिलाने को लेकर सख्ती बरती गई थी. गाजियाबाद नगर निगम ने लिफ्ट में या बाहर ले जाते समय कुत्तों के मुंह को बांधना अनिवार्य कर दिया.

तारीख: हैदराबाद का नाम कैसे पड़ा, पहले क्या था?

Advertisement

Advertisement