हैदराबाद में कार चला रही एक महिला और होमगार्ड के बीच विवाद हो गया ( Hyderabad Woman and traffic homeguard fight viral video ). आरोप है कि महिला ने ट्रैफिक नियमों को तोड़ा था. नियम तोड़ने पर टोके जाने पर महिला ट्रैफिक होमगार्ड से भिड़ गई. इस दौरान महिला ने अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया. पास में मौजूद किसी शख्स ने घटना का वीडियो बना सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. जो अब जमकर वायरल है. जानते हैं पूरा मामला.
जैगुआर चला रही महिला नियम तोड़ रही थी, ट्रैफिक पुलिस पर उल्टा बरस पड़ी!
Banjara Hills में एक महिला अपनी सफेद रंग की जैगुआर गाड़ी से उल्टी साइड से जा रही थी. इस पर वहां तैनात ट्रैफिक होमगार्ड ने महिला को इसे लेकर टोका और सही साइड जाने के लिए कहा.


इंडिया टुडे से जुड़ी अपूर्वा जायाचंद्रन की रिपोर्ट के मुताबिक घटना 24 फरवरी की शाम की है. बंजारा हिल्स इलाके में एक महिला अपनी सफेद रंग की जैगुआर गाड़ी से उल्टी साइड जा रही थी. इस पर वहां तैनात ट्रैफिक होमगार्ड ने महिला को इसे लेकर टोका और सही साइड जाने के लिए कहा. रिपोर्ट के मुताबिक जिसे रोड की ये घटना है वो काफी बिजी रहने वाली रोड है. जब होमगार्ड और महिला के बीच बहस होने लगी तो पास में खड़े किसी शख्स ने घटना का वीडियो बना लिया. वीडियो में महिला घटनास्थल पर मौजूद भीड़ को समझाते हुए कह रही है,
'आप एक काम करो फोटो लो और चालान करो. मुझे पता है कि मैं रॉन्ग रूट पर आई हूं. लेकिन कितने लोग रॉन्ग रूट से आते हैं. सबको पता है.'
आगे वो होमगार्ड के लिए अपशब्द इस्तेमाल करते हुए कह रही है,
'हम पुलिस वालों की कितनी रिस्पेक्ट करते हैं. लेकिन ये **** हमारी बिल्कुल रिस्पेक्ट नहीं करते हैं. इन जैसे लोगों की वजह से पूरा डिपार्टमेंट बदनाम है.'
ये भी पढ़ें: Farmers Protest: ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान, ट्रैफिक सिस्टम समझ लिजिए
घटना को लेकर एक और वायरल वीडियो में महिला वीडियो बना रहे शख्स का कैमरा छीनते नजर आ रही है. हालांकि इस घटना के बाद महिला के खिलाफ ट्रैफिक होमगार्ड ने बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. जिस पर जांच की जा रही है.
वीडियो: दिग्गज सिंगर पंकज उधास का निधन, लंबे समय से बीमार थे












