The Lallantop

पति को पत्नी पर शक था, दूसरे आदमी के साथ देखा तो पहले पीटा, फिर उसकी हत्या कर दी

पेड़ से बांधकर हत्या कर दी.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है (सांकेतिक फोटो: आजतक)

झारखंड (Jharkhand) में एक शख्स ने अपनी पत्नी को किसी दूसरे आदमी के साथ देखकर उस आदमी की हत्या कर दी. आरोप है कि शख्स ने उस आदमी का सिर धड़ से अलग कर दिया. मामला झारखंड के एक गांव का है. बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का मृतक के साथ प्रेम संबंध है. और उसने अपनी पत्नी को उसके साथ देख लिया था. आरोपी ने मृतक को पकड़कर खूब पीटा, फिर पेड़ से बांधकर उसके गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पति ने पत्नी को दूसरे आदमी के साथ देखा

सिर काटने की घटना लोंजो (Lonjo) गांव की है. इंडिया टुडे के सत्यजीत कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी का नाम विश्वनाथ सुंडी है. मृतक का नाम श्यामलाल हेम्ब्रम था. लोंजो गांव झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ सबडिविजन में आता है.

विश्वनाथ सुंडी को पहले से ही शक था कि श्यामलाल हेम्ब्रम का उसकी पत्नी के साथ संबंध है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार, 13 जनवरी की रात श्यामलाल विश्वनाथ की पत्नी से मिलने लोंजो गांव आया था. इस दौरान विश्वनाथ सुंडी ने अपनी पत्नी को श्यामलाल के साथ पकड़ लिया.

Advertisement

ये भी पढ़ें- तीसरे पति को शक था कि पत्नी का दूसरे पति से संबंध है, मर्डर किया, कपड़े धोए, फिर पुलिस को फोन किया!

धारदार हथियार से वार कर जान ले ली

अपनी पत्नी को श्यामलाल के साथ देखकर विश्वनाथ ने श्यामलाल को पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद विश्वनाथ उसको घसीटता हुआ ले गया और उसे घर के पास एक पेड़ से बांध दिया. पेड़ से बांधने के बाद विश्वनाथ ने एक धारदार हथियार उठाया और श्यामलाल का सिर धड़ से अलग कर दिया. श्यामलाल हेम्ब्रम की मौके पर ही मौत हो गई.

अगले दिन शनिवार, 14 जनवरी की सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. सोनुआ थाना प्रभारी सोहन लाल बाकी पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे. आरोपी विश्वनाथ सुंडी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने श्यामलाल का शव और सिर काटने में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement

वीडियो: झारखंड: घर छोड़कर प्रेमी के साथ जाने वाली महिला का सिर मूंडकर कर चेहरे पर पोती कालिख

Advertisement