The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ghaziabad murder story husband killed his wife on suspicion of her affair with second husband

तीसरे पति को शक था कि पत्नी का दूसरे पति से संबंध है, मर्डर किया, कपड़े धोए, फिर पुलिस को फोन किया!

हत्या के बाद खून से सने कपड़े वॉशिंग मशीन में धुल दिए.

Advertisement
pic
29 दिसंबर 2022 (अपडेटेड: 29 दिसंबर 2022, 02:29 PM IST)
Ghaziabad Murder
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ शराब पी. शराब पीना उसके प्लान का हिस्सा था. नशे में जब पत्नी बिस्तर पर लेट गई तो वो किचन गया. एक चाकू लाया. और अपनी पत्नी के पेट में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी. ये वारदात है दिल्ली से सटे गाजियाबाद की. जिसकी कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है.

पुलिस को बोला पत्नी मर गई

ये घटना है 25 दिसंबर की रात की. हत्या का आरोप है विनोद शर्मा पर. आरोप है कि विनोद ने 35 साल की अपनी पत्नी भव्या का मर्डर किया. चाकू मारने के बाद जब पत्नी की मौत हो गई तो उसने खून से सने कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोया. फिर उन्हें सुखाने के लिए डाल दिया. इसके बाद उसने पुलिस को फोन किया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम की जब रिपोर्ट आई तो पुलिस को यकीन ही नहीं हुआ. विनोद ने बताया था कि उसकी पत्नी की सामान्य तरीके से मौत हुई है. लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भव्या के पेट के निचले हिस्से में चाकू का निशान था. पुलिस को शक हुआ तो विनोद से पूछताछ हुई. और यहां विनोद टूट गया. उसने पूरी कहानी पुलिस को बता दी.

भव्या नहीं अफसाना थी!

आजतक की खबर के मुताबिक भव्या की ये तीसरी शादी थी. उसका असली नाम बेबी था. बिहार के सीतामढ़ी के मुस्लिम परिवार में जन्मी बेबी गाजियाबाद में आकर रहने लगी थी. उसने पहली शादी की दिल्ली के ही योगेंद्र कुमार से. योगेंद्र से शादी के बाद बेबी ने अपना नाम बदलकर अंजलि रख लिया. अंजलि और योगेंद्र 13 साल साथ रहने के बाद अलग हो गए. दोनों का एक बच्चा भी हुआ. वह बच्चा अब अपने पिता के साथ रहता है.

इसके बाद अंजलि दिल्ली के निवासी अनीस की बीवी बन गई. फिर उसने अपना नाम अफसाना रख लिया. दोनों का एक बेटा भी हुआ, जिसका नाम रखा आदिल. 2017 में शादी हुई और फिर दोनों अलग हो गए. आदिल को अफसाना अपने साथ ले आई.

अनीस से अलग होने के बाद अफसाना गुरुग्राम के रहने वाले विनोद शर्मा के साथ आई. साल 2019 में दोनों ने शादी की. और अब अफसाना ने अपना नाम रखा भव्या शर्मा. वह अपने साथ दूसरे पति से हुए बच्चे आदिल को साथ लेकर ही विनोद के साथ रहने आ गई.

हत्या क्यों की?

आजतक की खबर के मुताबिक घर का खर्च पत्नी भव्या के पैसों से ही घर चलता था. काम के सिलसिले में भव्या अक्सर बाहर ही रहती थी. विनोद को शक था कि उसकी पत्नी के दूसरे पति के साथ अब भी संबंध हैं. 24 दिसंबर की रात विनोद ने पत्नी भव्या से वीडियो कॉल की. वीडियो कॉल के दौरान भव्या के साथ उसका दूसरा पति अनीस भी दिखा. खबर के मुताबिक दोनों के बीच बहस भी हुई. इसके बाद विनोद ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी.

वीडियो: गुजरात BSF जवान मर्डर पर पत्नी ने बताई कहानी, कहा- '30-35 लोगों ने प्लान के तहत हत्या की'

Advertisement

Advertisement

()