मगरमच्छ तरबूज खाए, बात जम नहीं रही. और न ही भेजे में घुस रही है. मगरमच्छ तो नॉन वेजिटेरियन होता है. ब्रेकफास्ट से लेकर लंच डिनर में सिर्फ मांस खाना पसंद करने वाला. तो वो तरबूज का करेगा क्या. गर्मी में वाटरमेलन बाथ लेने के लिए या फिर फेस पैक बनाने के लिए. हैरानी वाली बात है न. शुक्रवार को साउथ फ्लोरि़डा में एक मगरमच्छ ने खेत से तरबूज चुरा लिया. और पास की झील में चला गया. दरअसल वो बहुत भूखा था. शायद काफी दिनों से खाने को कुछ मिला नहीं होगा. चलो होता है. भूख में इंसान को भी अपनी पसंद-नापसंद का ख्याल नहीं रहता. परवाह होती है बस पेट भरने की. मगरमच्छ ने तो सोचा होगा कि खा लेते हैं तरबूज. कौन देख रहा है भगवान को छोड़कर. पर बेचारा कैद हो गया फ्लोरिडा एग्रिकल्चर क्राइम्स एंटेलिजेंस यूनिट के एक ऑफिसर के कैमरे में. अपने चुराए हुए प्राइज के साथ. सो क्यूट न.
ये स्टोरी 'द लल्लनटॉप' के साथ इंटर्नशिप कर रही जागृतिक ने लिखी है.
चोट्टे मगरमच्छ ने तरबूज चुरा लिया
फ्लोरिडा कि खबर है. खेत से चुराकर पास के झील में चला गया.
Advertisement

Source : Facebook
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement


















