आग लगने के बाद तुरंत फ्रांस के राष्ट्रपति इनैमुएक मैक्रों मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि उनकी भी भानवाएं चर्च के साथ जुड़ी हुई है, वो पूरे फ्रांस के लोगों के साथ हैं, जो इस हादसे से आहत हुए हैं. मीडिया के बीच आकर मैंक्रो ने कहा-
मेरे पूरे देशवासियों की तरह मैं भी आज बहुत ही दुखी हूं. मुझे ये देखकर बहुत तकलीफ़ हो रही है कि हमारा एक हिस्सा जल रहा है.इनेमुएल मैक्रो के ऑफिस की तरफ से बयान जारी किया गया कि आग लगने की खबर के बाद राष्ट्रपति ने देश के लोगों को संबोधित करने का पहले से फिक्स्ड कार्यक्रम रद्द कर दिया है. पेरिस के मेयर एन हिडाल्गो भी लगातार घटनास्थल पर मौजूद हैं. चर्च में लगी आग को बुझाने का काम लगातार जारी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी चर्च में आग लगने के बाद अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने ट्वीट कर तुरंत हेलीकॉप्टर से पानी की बैछार करने की सलाह दी.
पेरिस का नॉट्रे डैम कैथेड्रल चर्च दुनिया के सबसे प्राचीन कैथेड्रल में से एक है. यहां हर साल करोड़ों की संख्या में लोग घूमने और प्रार्थना करने आते हैं. इस चर्च का निर्माण साल 1163 से 1345 के बीच कराया गया था. साल 1991 में यूनेस्को ने इसे विश्व की अनमोल धरोहरों की लिस्ट में शामिल किया था. पुराना होने की वजह से चर्च की दीवारों में दरारें नज़र आने लगी थी. पिछले साल ही इस चर्च को बचाने के लिए लोगों से आर्थिक मदद करने की अपील की गई थी. जिसके बाद इस चर्च के रेनोवेशन का काम शुरू हुआ था.

12वीं शताब्दी में शुरू हुआ था चर्च बनाने का काम.
चर्च का ऐतिहासिक महत्व
फ्रांस की कोई भी इमारत फ्रांस को उस तरह पेश नहीं करती जिस तरह से नॉट्रे डैम कैथेड्रल चर्च करती है. फ्रांस के लोगों की मानें तो पेरिस के आइफल टावर को कोई इमारत टक्कर देती है तो यही वो इमारत है. फ्रांसीसी क्रांति के वक़्त भी इस इमारत को बहुत नुक़सान उठाना पड़ा था. इस ऐतिहासिक इमारत ने दो विश्व युद्ध देखे हैं. जिसके बाद इस आग से इमारत को बहुत भारी क्षति पहुंची है.
चर्च को बचाने के लिए प्रार्थना करते लोग:
अमेरिकी मैक्सिक्स एक्ट्रैस सलमा हायक के पति हेनरी पिनॉल्ट ने चर्च की मरम्मत के लिए लिए 100 मिलियन यूरो देने का ऐलान किया. भारतीय रुपये में जोड़े तो ये करीब 785 करोड़ रुपये बनते हैं.

चर्च की छत आग की वजह से गिर गई लेकिन अपडेट ये है कि चर्च के नॉर्थ टावर को आग से बचा लिया गया है. (तस्वीर- गूगल इमेज)
फ्रेंच हेरिटेज सोसाइटी ने चर्च को फिर से तैयार करने के लिए फंड रेज़िंग कैंपेन लॉन्च किया है. ये सोसाइटी दुनिया भर के लोगों से चर्च के निर्माण में हाथ बढ़ाने के लिए आगे आने को कह रही है.












