इसी कड़ी में सुजैन ने 25 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की. इसमें ऋतिक अपने दोनों बेटों के साथ खड़े हैं. इसमें बैकग्राउंड में पेड़ और बादल दिख रहे हैं.
बाद में ऋतिक के फैन ने इस फोटो को टि्वटर पर भी पोस्ट कर दिया. इस पर एक महिला फैन ने फोटो पर कमेंट किया. उसने पूछा कि क्या ऋतिक के हाथ में सिगरेट है या मुझे गलत दिख रहा है. उसने लिखा, 'ऋतिक, उम्मीद है कि तुम स्मोक नहीं करते हो. मुझे बहुत ज्यादा दुख हो रहा है.'
दरअसल ऋतिक के पीछे जो पेड़ हैं, उनसे ऐसा लगता है कि उनके हाथ में सिगरेट जैसा कुछ है.
इसके बाद ऋतिक रोशन ने कमेंट कर मामला साफ किया. उन्होंने जवाब दिया, 'मैं सिगरेट नहीं पीता हूं. अगर मैं कृष होता, तो इस (कोरोना) वायरस को खत्म करने के बाद सबसे पहले धरती से सभी सिगरेट का खात्मा कर देता.'
'मुझे यकीन नहीं हो रहा कि दूसरी बार तुमने जवाब दिया है. मैं बहुत खुश हूं. मुझे पता है कि तुम सिगरेट नहीं पीते, लेकिन कुछ लोगों ने ऐसे कमेंट किए, जिससे मैं चिंता में पड़ गई. मैं जिससे प्यार और जिसकी परवाह करती हूं, उससे पूछना चाहती थी. जवाब के लिए शुक्रिया. काफी सारा प्यार.'ऋतिक रोशन आखिरी बार साल 2019 में 'वॉर' फिल्म में नज़र आए थे. इस फिल्म ने तगड़ी कमाई की थी. इससे पहले उनकी फिल्म 'सुपर 30' भी हिट रही थी.
भारत में कोरोना वायरस के मामलों का स्टेटस














