The Lallantop

वर्क फ्रॉम होम फिर मिलने की खुशी 'मोहब्बतें' के इस सीन में ढूंढने वाले को प्रणाम!

लोग कहां-कहां, क्या-क्या सोच लेते हैं!

Advertisement
post-main-image
सोशल मीडिया पर वायरल मीम, फोटो-Twitter/@anupr3
हम में से कइयों ने कभी न कभी वर्क फ्रॉम होम की कल्पना की होगी. कि यार काश, नौकरी करने के लिए ऑफिस ना जाना पड़े. घर से ही काम कर लें और महीना पूरा होने पर सैलरी आ जाए. ऐसा सोचने वाले कई लोगों का सपना पूरा हो गया है. हालांकि इसकी खुशी कम ही लोगों को होगी. वजह सबको पता है. कोरोना वायरस, जिसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने एक बार फिर तालाबंदी जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. 2021 के आखिरी महीनों में वर्क इन ऑफिस वाला दौर वापस आता दिखने लगा था. लेकिन ओमिक्रॉन के बढ़ते केसों की वजह से कंपनियों के HR डिपार्टमेंट लोगों को फिर से घर से ही काम करने देने के लिए मजबूर हो गए. लोग भी खुद को ऑफिस लौटने के लिए तैयार कर ही रहे थे कि कोरोना के नए वेरिएंट ने 'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त' कहते हुए एंट्री मारी और कंपनियों को दोबारा Work From Home की घोषणा करनी पड़ी. अब इसी को लेकर एक मीम वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहा है. बड़ा मजेदार है. आप भी देख लीजिए. जब ओमिक्रॉन के ढोल पर नाच उठे कंपनी वर्कर्स ये क्लिप अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान स्टारर मूवी 'मोहब्बतें' के एक सीन का है. इसके साथ ये क्रिएविटी दिखाई है विकास पॉल ने, जिनका ट्विटर अकाउंट बताता है कि वो एक स्टैंड अप कॉमेडियन हैं. उन्होंने ट्विटर के साथ इंस्टाग्राम पर भी ये वीडियो शेयर किया था. विकास ने वीडियो में दिख रहे कैरेक्टर्स को हाल के सिनारियो से जोड़ दिया है. दिखाया है कि वर्क फ्रॉम होम को एंजॉय कर रहे कई लोगों को HR वापस काम पर लौटने का आदेश देने ही वाले थे, तभी ओमिक्रॉन की तगड़ी एंट्री हुई और ऑफिस खुलने का टाइमलाइन एक्सटेंड हो गया. इस क्रिएटिविटी को लोगों ने हाथोंहाथ लिया और शेयर-रिएक्शन की बाढ़ आ गई. विकास के इस वीडियो को anupr3 नाम के यूजर ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है जिसे करीब छह हजार यूजर्स ने रीट्वीट किया है और 12 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. कुछ रिएक्शंस देखें-       हालांकि, सभी को इस वर्क फ्रॉम होम का फायदा नजर नहीं आ रहा है. ओमिक्रॉन के चलते हो रहे कई नुकसानों के साथ लोगों के निजी नुकसान भी जुड़े हैं. तम्मू एन चेल्लम नाम के यूजर ने इसी का जिक्र किया. उनके ट्वीट से पता चलता है कि वो आंध्र प्रदेश टीचर्स जॉब नोटिफिकेशन की राह देख रहे थे, जो कि ओमिक्रॉन के चलते डिले हो रहा है. उन्होंने एक मीम शेयर करते हुए लिखा,
मैं आंध्र प्रदेश टीचर्स जॉब नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहा हूं और ये कोविड के नए वेरिएंट्स के कारण लेट होते जा रहा है.
  वहीं वासुमोगन ने उन लोगों का रिएक्शन दिखाया जो वर्क फ्रॉम होने के फैसले से नाखुश हैं.
HR मैनेजर, कमर्शियल मैनेजर, हफ्ता-प्रॉपर्टी मालिक
  स्लीपींग नाम की आईडी ने मकैनिकल इंजीनियरों का दुख दिखाते हुए ये मीम शेयर किया है. चलते-चलते सीरियस बात. सोशल मीडिया की मस्ती चलती रहे. लेकिन ओमिक्रॉन को लेकर सावधान हो जाने की जरूरत है. देश में अब बड़ी संख्या में इसके केस सामने आ रहे हैं. कई स्टडीज इस ओर इशारा करती हैं कि ये कोविड-19 के पिछले वेरिएंट्स के मुकाबले कई गुना अधिक संक्रामक है. इसी के मद्देनजर राज्य सरकारें पुराने प्रतिबंध दोबारा लगा रही हैं, और कई कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम की अवधि को और बढ़ा दिया है.

Advertisement
Advertisement