The Lallantop

निकाह के पहले घर में हुआ ऐसा खतरनाक हादसा, बच्चों समेत 5 की मौत हो गई!

आग लगने की जानकारी फैली, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंचीं लेकिन...

Advertisement
post-main-image
मुरादाबाद के तीन मंजिला घर में लगी आग (फोटो- आजतक)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मुरादाबाद (Moradabad) की एक तीन मंजिला घर में शादी की तैयारियों के बीच अचानक आग लग गई. खबर है कि हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों ने जान गंवा दी है. मरने वाले लोगों में दो महिला और तीन बच्चे शामिल हैं. वहीं 7 लोगों के घायल होने की खबर है. तीन मंजिला घर में एक ही परिवार के लोग रहते हैं. आग किस वजह से लगी इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है. शुरूआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये हादसा गल शहीद इलाके के लंगड़े की पुलिया इलाके में हुआ. आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़िया पहुंचीं और टीम आग बुझाने में जुट गईं. घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. खबर है कि सूचना मिलते ही मौके पर डीएम और एसएसपी भी पहुंचे.

मुरादाबाद के डीएम शैलेंद्र सिंह ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया

Advertisement

“3 मंजिला इमारत में एक ही परिवार के लोग रहते थे. इस अग्निकांड में 5 लोगों की मौत हुई है और 7 घायल लोगों को बाहर निकाला जा चुका है. अबतक शॉर्ट सर्किट की बात सामने आ रही है. आगे की जांच जारी है.”

आगजनी में घायल हुए लोगों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने बताया था कि दो बच्चे और दो वयस्कों को मृत हालत में अस्पताल लाया गया था. डॉक्टर के मुताबिक उनकी मौत आग में जलने की वजह से हुई. बाकियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक इस आग में शमा परवीन, उनके तीन बच्चों और उनकी मां की मौत हो गई. 35 साल की शमा परवीन के अलावा जान गंवाने वालों की पहचान 7 साल की नाफिया, 3 साल का इबाद, 12 साल की उमेमा और 65 साल की कमर आरा के रूप में हुई है.

Advertisement

शमा परवीन एक सरकारी स्कूल में टीचर थीं. वो उत्तराखंड के रानीखेत से अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने आई थीं. वो मुरादाबाद में अपनी मां कमर आरा के यहां रुकी हुई थी.

देखें वीडियो- कटरा में बस में आग लगने से 4 की मौत, 24 घायल, मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर ये लिखा

Advertisement