The Lallantop

प्रेगनेंट थीं प्रत्यूषा, मौत के कुछ दिन पहले ही हुआ था अबॉर्शन

हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट में मौत से एक से चार हफ्ते पहले अबॉर्शन की बात आई है सामने.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
प्रत्यूषा बनर्जी की तथाकथित आत्महत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है. जे.जे. अस्पताल के डॉक्टरों ने ये कन्फर्म कर दिया है कि मौत के पहले वो प्रेगनेंट थीं, और हाल ही में उनका अबॉर्शन हुआ था. यूटरस के टिश्यूज के हिस्टोपैथोलॉजिकल परीक्षण के बाद डॉक्टर्स ने रिपोर्ट में ये बताया है. इस तरह के टेस्ट में बॉडी के ऊतकों मतलब टिश्यूज की माइक्रोस्कोपिक जांच होती है.

खुला ख़त: डिअर प्रत्यूषा, दोबारा मत मरना

प्रेगनेंसी या एबॉर्शन का ठीक-ठीक टाइम तो नहीं पता चल पाया है. न ही ये क्लियर हुआ है कि अबॉर्शन हुआ था या मिसकैरेज. लेकिन ये पक्का है कि वो प्रेगनेंट थीं, और मौत से एक से चार हफ्ते पहले उनका गर्भपात हुआ या कराया गया था.

मेड का खुलासा, 'मुझसे पैसे उधार लिया करती थी प्रत्यूषा'

 

Advertisement
Advertisement