The Lallantop

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी महिलाओं को देगी आर्थिक मदद, कितने रुपये मिलेंगे?

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने योजना के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि योजना में सालाना 800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस योजना का नाम ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ रखा गया है. इसके तहत राज्य सरकार 5 लाख महिलाओं को सपोर्ट करेगी.

Advertisement
post-main-image
सीएम ने बताया कि 2024-25 में राज्य सरकार ने सभी वर्गों के लिए योजनाएं शुरू की हैं. (फोटो- ट्विटर)

दिल्ली सरकार के बाद अब हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है. सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने 4 मार्च को ऐलान किया कि वो अगले साल से महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देगी (CM Sukhu announces Rs 1500 per month for women). ये राशि 18 से 60 वर्ष की आयु वाली महिलाओं के लिए है. विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने 10 गारंटियों की घोषणा की. इनमें महिलाओं के लिए शुरू की जा रही ये योजना भी शामिल है.

Advertisement

मीडिया से बात करते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने योजना के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि योजना में सालाना 800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस योजना का नाम ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ रखा गया है. इसके तहत राज्य सरकार 5 लाख महिलाओं को सपोर्ट करेगी.

Advertisement

सीएम ने बताया कि 2024-25 में राज्य सरकार ने सभी वर्गों के लिए योजनाएं शुरू की हैं. विधवा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च वहन करने की योजना शुरू की है. साथ ही मनरेगा की दिहाड़ी में 60 रुपये की बढ़ोतरी की है. इसे 240 से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया है. दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने वाला हिमाचल पहला राज्य बन गया है. जहां गाय का दूध न्यूनतम 45 रुपये और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर तय किया गया है.

दिल्ली सरकार ने 1000 रुपये देगी

4 मार्च को ही दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया. वित्त मंत्री आतिशी ने महिलाओं के लिए बड़ी योजना की घोषणा की है. नाम ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’. इसके तहत 18 साल और इससे ज्यादा आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे. योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे.

वित्त मंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के बारे में बताते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की ‘महिलाओं का भाई’ बताया. उन्होंने कहा कि कॉलेज में पढ़ने वाली बेटी जिसे किताबों की जरूरत हो. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही बेटी जिसे कोचिंग की जरूरत हो. सिनेमा हॉल में फिल्म देखने की इच्छा हो. अब किसी भी बेटी को अपनी इन जरूरतों के लिए पैसे नहीं मांगने पड़ेंगे. अब उनके भाई अरविंद केजरीवाल हर महीने 1,000 रुपये देंगे.

Advertisement

वीडियो: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य ने इस्तीफा देते हुए CM को क्या मैसेज दे दिया?

Advertisement