The Lallantop

दिल्ली, यूपी, राजस्थान और हरियाणा में 'भीषण गर्मी' का अलर्ट, इस दिन तक नहीं मिलेगी लू से कोई राहत‍

IMD ने हीटवेव का Orange alert और Red alert भी जारी किया है. उत्तर भारत में तेज गर्म हवाएं चलने की आशंका है. वहीं इस सप्ताह दिल्ली का पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Advertisement
post-main-image
मौसम विभाग का गर्मी पर अलर्ट आया. (सांकेतिक तस्वीर Image: Aaj Tak)

गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. देश की राजधानी (Delhi) भी तप रही है. रविवार 19, मई 2024 को दिल्ली का नजफगढ़ देश का सबसे गर्म इलाका रहा. जहां अधिकतम तापमान (maximum temperature in India) 47.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. आगरा, दतिया, गंगानगर समेत कई जगहों पर भी पारा 45-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. वहीं मौसम विभाग (IMD) बता रहा है कि अगले एक हफ्ते तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.

Advertisement
कई राज्यों के लिए जारी किया गया अलर्ट

आजतक की एक खबर के मुताबिक, IMD ने हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 22 मई तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना भी जताई गई है. विभाग ने दिल्ली के लिए तो रेड अलर्ट जारी किया है. ये भी कहा है कि 25-35 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है. ऐसे में विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है.

Advertisement
यूपी का हाल भी बेहाल!

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के तेवर रोजाना बढ़ते ही जा रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 20 मई यानी सोमवार को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर लू चलने के आसार है. पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं लू, बादल गरजने, बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इसके साथ ही लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी समेत 48 जिलों में लू चलने की संभावना है.

लखनऊ, बाराबंकी समेत 48 जिलों में लू का अलर्ट

सोमवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संतरविदास नगर और फर्रुखाबाद जिले में लू का अलर्ट जारी हुआ है। साथ ही कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस और एटा में लू चलने की संभावना है. वहीं आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में ऊष्ण लहर यानी लू चलने की संभावना है.

कैसे बचें लू से?
  1. पसीना सोखने वाले, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें
  2. हीट वेव की चेतावनियों पर ध्यान दें
  3. प्यास न लगने के बावजूद, ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहें
  4. बाहर जाते समय धूप के चश्मे और सिर ढककर निकलें
  5. तेज धूप से बचने के लिए छाता वगैरह रखें
  6. छाछ, नींबू पानी, पना वगैरह पीते रहें
  7. बेहोशी, चक्कर और सिरदर्द वगैरह की शिकायत होने पर तुरंत डाक्टर से संपर्क करें

ये भी पढ़ें: गर्मियों में मोटा कपड़ा क्या गरम ही करेगा? कुछ लोग तो गर्मियों में ये वाला ऊन भी पहनते हैं

Advertisement
हीट वेव या लू में ये बचाव
  • बच्चों और जानवरों को गाड़ी या बंद जगहों में अकेला न छोड़ें
  • संभव हो तो घर की निचली मंजिल पर रहें, दोपहर 11 से 4 के बीच कहीं जाने से बचें
  • ज्यादा प्रोटीन युक्त खाना न खाएं
  • बासी खाना खाने से बचें

वीडियो: सेहत: गर्मियों में बेहोशी और चक्कर आने का कारण क्या है? डॉक्टर्स से समझिए

Advertisement