The Lallantop

वीलचेयर पर बैठे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने हीरोइन का यौन शोषण किया

वीलचेयर पर बैठे-बैठे इस आदमी ने जो किया, वो जानकर घिन आती है.

Advertisement
post-main-image
जॉर्ज बुश सीनियर से पहले बिल क्लिंटन पर भी यौन शोषण का आरोप लग चुका है.
जॉर्ज हबर्ट वॉकर बुश. शॉर्ट में, जॉर्ज एच डब्लयु बुश. उससे भी शॉर्ट में कहें, तो सीनियर बुश. राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के पापा. अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति. 1989 से 1993 तक राष्ट्रपति रहे. उससे पहले उपराष्ट्रपति थे. अब उम्रदराज हो गए हैं. 93 साल के. चल-फिर नहीं पाते. ज्यादातर वक्त वीलचेयर पर ही नजर आते हैं. इतने हाई-प्रोफाइल आदमी से इंसान क्या उम्मीद करेगा? और कुछ भी करे, टुच्चई की उम्मीद तो कतई नहीं करेगा. पर सीनियर बुश पर ऐसा ही आरोप लगा है. इल्जाम है कि उन्होंने एक महिला के साथ बदतमीजी की. अकेले में नहीं, खुलेआम. बिना किसी डर या झेंप के. ऐसे जैसे हमेशा से ये करते आए हों. इसके अभ्यस्त हों. उस महिला ने महज कुछ शब्द लिखकर ही एक पूर्व राष्ट्रपति की मिट्टी उतार दी है. इतनी छिछालेदर की है कि मिस्टर प्रेसिडेंट को माफी मांगनी पड़ी.
हीथर लिंड ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में पूर्व राष्ट्रपति पर ये इल्जाम लगाया. हीथर ने बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया.
हीथर लिंड ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में पूर्व राष्ट्रपति पर ये इल्जाम लगाया. हीथर ने बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया.

हीथर लिंड. अभिनेत्री हैं. अमेरिका की. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा. हीथर ने लिखा कि सीनियर बुश ने उनके साथ बदसलूकी की. उनका यौन शोषण किया. ये बात तकरीबन चार साल पहले की है. हीथर अब जाकर इसके बारे में बोलने की हिम्मत जुटा पाई हैं. हीथर ने जो लिखा, उसका हिंदी तर्जुमा पढ़िए:
चार साल पहले मुझे जॉर्ज एच डब्लयु बुश से मिलने का मौका मिला. मैं एक टीवी शो में काम कर रही थी. इसी सिलसिले में मेरा सीनियर बुश से मिलना हुआ. मुलाकात के दौरान मैं एक तस्वीर खिंचवा रही थी. इसी समय उन्होंने मेरे कूल्हे को छुआ. अपने वीलचेयर पर बैठे-बैठे. उनकी पत्नी बारबरा बुश भी तब उनके पास खड़ी थीं. फिर सीनियर बुश ने मुझे एक गंदा, अश्लील चुटकुला सुनाया. फिर एक और तस्वीर खिंचवाने की बारी आई. तब भी उन्होंने मुझे छुआ.
ये तस्वीर उसी मौके पर ली गई थी, जब की बात हीथर ने बताई है.
ये तस्वीर उसी मौके पर ली गई थी, जिसकी बात हीथर लिंड ने बताई है.

हीथर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा:
बारबरा ने उनकी हरकतें देखकर अपनी आंखों से इशारा किया. मानो कह रही हों कि दोबारा ऐसा मत करना. फिर सीनियर बुश के सुरक्षाकर्मी ने मुझसे कहा कि मुझे उनके बगल में खड़ा होना ही नहीं चाहिए था. उनके आस-पास के लोगों की बातों से ऐसा लगा कि वो अक्सर ऐसा करते होंगे. मुझसे पहले भी कई औरतों के साथ किया होगा.
चक्रवात पीड़ित टेक्सास की मदद के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में अमेरिका के पांच पूर्व राष्ट्रपति साथ नजर आए. जिमी कार्टर, बराक ओबामा, जॉर्ज बुश और बिल क्लिंटन के साथ इस मौके पर सीनियर बुश भी मौजूद थे.
चक्रवात पीड़ित टेक्सास की मदद के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में अमेरिका के पांच पूर्व राष्ट्रपति साथ नजर आए. जिमी कार्टर, बराक ओबामा, जॉर्ज बुश और बिल क्लिंटन के साथ इस मौके पर सीनियर बुश भी मौजूद थे.

हीथर के इल्जाम के बाद सीनियर बुश के ऑफिस से जवाब आया. कहा कि सीनियर बुश फिर कभी ऐसी हरकत नहीं करेंगे. जान-बूझकर किसी का भी दिल नहीं दुखाएंगे. सीनियर बुश का संदेसा कुछ ऐसा था:
अगर मेरे मजाक से हीथर लिंड को बुरा लगा, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं.
वैसे उनके ऑफिस ने जो बयान दिया है, वो थोड़ा अजीब है. दो-टूक नहीं है. कुछ ऐसा है ये स्टेटमेंट:
राष्ट्रपति बुश 93 साल के हैं. पिछले पांच साल से वीलचेयर पर हैं. अक्सर जब लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने आते हैं, तो उनका हाथ लोगों के कूल्हे पर चला जाता है. लोगों को थोड़ा बेहतर महसूस करवाने के लिए वो चुटकुले सुनाते हैं. अक्सर तो वो एक ही चुटकुला सबको सुनाते रहते हैं. कुछ लोगों को ये मासूम सा लगेगा. कुछ को गलत लग सकता है. अगर किसी को बुरा लगा है. तो राष्ट्रपति बुश इसके लिए माफी मांगते हैं. 
मोनिका लेवेन्सकी के साथ बिल क्लिंटन.
मोनिका लेवेन्सकी के साथ बिल क्लिंटन.

वैसे, सीनियर बुश अकेले नहीं जिनपर ऐसा आरोप लगा हो. बिल क्लिंटन भी उनकी ही पांत में शामिल हैं. बल्कि बिल क्लिंटन का मामला तो खूब बड़ा हो गया था. उनकी सेक्रटरी मोनिका लेवेन्सकी ने इल्जाम लगाया था. इसके बाद बिल क्लिंटन की बहुत थू-थू हुई थी. दिमाग में तो आएगा ही. अगर दुनिया के सबसे मजबूत लोकतंत्र का राष्ट्रपति बदतमीजी कर सकता है, तो बाकियों से क्या उम्मीद की जाए.


ये भी पढ़ें: 
एक आदमी मुझे देखकर हस्तमैथुन करने लगा, मुझे खुद से नफरत होने लगी

19 साल की लड़की बयां कर रही है रेप के बाद की बेबसी

पति के सेक्शुअल अब्यूज से बचाने के लिए बेटियों का गला काटा

10 से ज्यादा लड़कों के साथ हुए सेक्शुअल असॉल्ट की दर्दनाक कहानियां हो रही हैं वायरल

नोहुआ: चीन की शादियों की वो घटिया रस्म जिस पर सिर्फ घिन आ सकती है

शराब में धुत औरत का पुलिसवाले को जबरन किस करना भी यौन उत्पीड़न ही है



लल्लनटॉप बुलेटिनः गुजरात चुनाव में वो गंद मचने लगी है, जिसका किसी को अंदाजा नहीं था

Advertisement
Advertisement