The Lallantop

बेटी नहीं पैदा हुई तो बेटे का गला काट कर मार डाला

हैदराबाद में एक औरत को फुल कॉन्फिडेंस था कि इस बार बेटी होगी. नहीं हुई. बेटा हुआ. उसकी जान ले ली.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
हैदराबाद की खबर है. बहुत ही बुरी. बुरी काहे कि मां की ममता यहां फेल हो गई. अब तक सुना होगा कि लोग बेटा पैदा करने के लिए बेटी को गर्भ में ही मार रहे हैं. लेकिन यहां उल्टा केस हुआ है. एक मां ने अपने 24 दिन के बेटे का गला शेविंग ब्लेड से काट कर सड़क पर मरने के लिए फेंक दिया. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में लिखा है. 30 साल की पूर्णिमा का पहला बच्चा एक मरा हुआ लड़का था. पांच साल पहले एक और बेटे को जन्म दिया था. उसे बेबी गर्ल चाहिए थी. इस बार उसे पक्का भरोसा था कि बेटी होगी. टोटके भी चालू कर रखे थे. हसबैंड से बोल रखा था कि निपूते रिश्तेदारों और पड़ोसियों को उससे दूर रखे. लेकिन जब लड़का हो गया तो सारा मामला बिगड़ गया. वो एकदम से अपसेट हो गई. उसका पति श्रीधर राजू नरेदमेट में कॉस्मेटिक शॉप चलाता है. मंगलवार को उसके पास पूर्णिमा का फोन आया कि लुटेरे उसका मंगलसूत्र नोच ले गए हैं. बच्चा भी छीन ले गए. राजू भाग कर घर के पास पहुंचा. करीब एक किलोमीटर दूर पूर्णिमा घायल बच्चे को लिए वेट कर रही थी. उसके पहुंचते ही पूरी स्क्रिप्टेड स्टोरी सुना दी. कि दो बाइकर्स आए और मेरे चेहरे पर कुछ स्प्रे कर गए. मैं बेहोश हो गई. जब होश आया तो मेरा मंगलसूत्र गायब था. बेटा सड़क पर पड़ा था. राजू बच्चे को उठा कर फौरन हॉस्पिटल ले गया. डॉक्टर्स ने सलाह दी कि इसको गांधी हॉस्पिटल ले जाओ. वहां सही रहेगा. वहां पहुंचे तो डॉक्टर्स ने कह दिया- आई एम सॉरी. बच्चा मर गया था. पुलिस को सूचना मिली आधी रात को. अलवल के ACP सईद रफीक ने दोनों का बयान लिया. पुलिस को पूर्णिमा के बयान में गड़बड़ी लगी. और उसकी हरकतें अजीब. रो भी नहीं रही थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आया कि तेज धार वाली चीज से बच्चे का गला कटा. पूर्णिमा से कर्री पूछताछ हुई तो सब उगल दिया. चोरी हुआ मंगलसूत्र भी मिल गया, वो ब्लेड भी और बच्चे की खून से सनी टीशर्ट भी बरामद हुई. पूर्णिमा को मर्डर का चार्ज लगाकर जेल भेज दिया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement