
Image: ANI
जम्मू कश्मीर के बंदीपुरा जिले से है हाशिम. 6 साल का बांका बच्चा. बंदीपुरा. बसा है वुलर झील के किनारे. एशिया में दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील. बंदीपुरा तीन चीजों के लिए फेमस है. आलिम, मतलब ज्ञान. आदाब और आब. आब मतलब पानी. ये वुलर झील के लिए कहा जाता है.
इतनी खूबियों वाला हाशिम मंसूर का घर शहर पिछले काफी समय से मुश्किल में है. कर्फ्यू जैसे हालात हैं. स्कूल बंद. सुविधाएं खत्म. इसी 25 नवंबर को सेना और आतंकियों की मुठभेड़ में एक जवान शहीद हुआ था. दो आतंकी भी निपटाए गए थे. तो इन हालात में हाशिम ने बड़ी मेहनत की ये मकाम हासिल करने में.

Image: ANI
हाशिम कहते हैं "मैं पिछले 1 साल से प्रैक्टिसकर रहा हूं. बहुत मुश्किल था ये सब. लेकिन मैं बहुत खुश हूं. आखिर मैंने फाइट जीत ली."
फाज़िल अली हाशिम के कोच हैं. कहते हैं "इतने कम रिसोर्सेज और ऐसे हालात में चैंपियनशिप जीतना बहुत बड़ी बात है. यहां तक पहुंचने में बड़ी मुश्किलों से दो चार होना पड़ा."
ये भी पढ़ें:
नगरोटा जहां से थोड़ी ही दूर रहते हैं विस्थापित कश्मीरी पंडित
आखिरकार कश्मीर से आई अच्छी खबर
कश्मीर में अलगाववादियों को इन बच्चों के हौसले ने हरा दिया
















.webp?width=275)



