टॉफी और कंपट लेने के लिए अक्सर हम अपनी बगल वाली दुकान में जाते हैं. बड़ी आसानी से दुकानदार हमें हमारी पसंदीदा टॉफी पकड़ा देता है. लेकिन इतनी ही आसानी से नशा करने की चीजें भी उपलब्ध रहती हैं. मानो ये टॉफी-कंपट ही हों. ऐसा हम नहीं कह रहे. एक वीडियो वायरल है. जिसमें लॉ की पढ़ाई कर रहा एक स्टूडेंट पुलिस अधिकारी से ये सवाल कर रहा है (Student asks question about illegal drug availability).
'पुलिस चौकी के सामने बिकता है गांजा', छात्र ने पुलिस अधिकारी से बेधड़क सवाल पूछे, वीडियो वायरल
स्टूडेंट पुलिस अधिकारी से सवाल पूछता है कि यूनिवर्सिटी के सामने चौकी है और चौकी के सामने ही गांजा मिलता है, तो क्या आपको नहीं लगता कि ये पुलिस की ही नाकामी है? स्टूडेंट के सवाल का जवाब पुलिस अधिकारी ने क्या दिया इसके बारे में वीडियो में कुछ नहीं था, लेकिन कमेंट सेक्शन में लोगों ने कई तरह की बातें लिखीं.

X पर शेयर किया गया ये वीडियो कुल एक मिनट 14 सेकेंड का है. इसे सोनीपत स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में रिकॉर्ड किया गया का है. जहां एक स्टूडेंट पुलिस अधिकारी से खुले में गांजा मिलने को लेकर सवाल करता है. स्टूडेंट कहता है,
“हमने नशा मुक्ति अभियान का इतना बड़ा कार्यक्रम देखा. लेकिन यूनिवर्सिटी नशे का सबसे बड़ा केंद्र है. यहां चार यूनिवर्सिटी के बच्चे बैठे हैं, आज गांजा और नशे की सामग्री मिलना टॉफी और लॉलीपॉप जितना आसान है. फर्स्ट ईयर या सेकेंड ईयर का बच्चा अगर गांजे के डीलर को ट्रेस कर सकता है तो पुलिस क्यों नहीं कर पाती? क्या पुलिस ही पीछे छूट रही है?”
स्टूडेंट पुलिस अधिकारी से सवाल पूछता है कि यहां यूनिवर्सिटी के सामने चौकी है और चौकी के सामने ही गांजा मिलता है, तो क्या आपको नहीं लगता कि ये पुलिस की ही नाकामी है?
स्टूडेंट के सवाल का जवाब पुलिस अधिकारी ने क्या दिया इसके बारे में वीडियो में कुछ नहीं था, क्योंकि इतने में वीडियो खत्म हो जाता है. लेकिन कमेंट सेक्शन में लोगों ने कई तरह की बातें लिखीं.
राजकुमार यादव नाम के सज्जन ने लिखा,
“देखना होगा कि पुलिस इस लड़के पर कितने प्रकार की धाराएं लगा कर मुकदमा करती है.”
एक शख्स ने सवाल पूछ रहे स्टूडेंट के आसपास बैठे स्टूडेंट्स को लपेटे में ले लिया, और लिखा,
“जब ये बहादुर लड़का पुलिस अधिकारी से इतना जरूरी सवाल पूछ रहा है तो आसपास बैठे स्टूडेंट हंस क्यों रहे हैं?”
नशे के सामान की उपलब्धता पर एक सज्जन ने लिखा,
“भाई ने बिल्कुल सही बोला. नोएडा, जयपुर की भी अधिकांश यूनिवर्सिटी का बुरा हाल है. वहां चरस, गांजा आम बात है. बिना पुलिस की मिलीभगत के ये काम नहीं हो सकते.”
पुलिस अधिकारी से सवाल कर रहे स्टूडेंट को किसी ने ‘अल्फा मेल’ बताया, तो कई लोगों ने लिखा कि स्टूडेंट के ऊपर कार्रवाई तय है. लेकिन ये भी सच बात है कि नशे करने का सामान भी कितनी आसानी से हमारे आसपास उपलब्ध रहता है. आपका इस मामले पर क्या कहना है हमें कमेंट बॉक्स में बताइए.
वीडियो: सोशल लिस्ट: प्रपोज डे पर सिंगल जनता ने सोशल मीडिया पर क्या मीम्स बनाए?










