The Lallantop

डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने बता दिया हिंसा में गलती किसकी? मोनू और मामेन को क्या चेतावनी दे डाली?

हरियाणा के डिप्टी सीएम ने बताया है कि नूह में यात्रा के दौरान क्यों हिंसा भड़की?

Advertisement
post-main-image
मेवात हिंसा के बाद दिल्ली, यूपी से राजस्थान तक अलर्ट (फोटो- इंडिया टुडे/ट्विटर)

हरियाणा हिंसा मामले (Haryana Update) में डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि यात्रा आयोजकों ने जिला प्रशासन को यात्रा के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी और इस वजह से ये घटना हुई. उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोमवार, 31 जुलाई को नूह में आयोजित वीएचपी की जलाभिषेक यात्रा पर दुष्यंत चौटाला ने कहा,

''यात्रा के आयोजकों ने पूरा ब्यौरा प्रशासन को नहीं दिया था कि कितने लोग आएंगे. कहीं न कहीं उसकी कमी के कारण ये दुर्घटना हुई. मैं सबसे यही आग्रह करूंगा कि शांति बनाए रखें.''

Advertisement

दुष्यंत चौटाला से मोनू मानेसर और मामेन ख़ान पर सवाल पूछा गया तो वो बोले,

''जो भी लोग हैं, जो इसमें शामिल थे उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी. वो किसी भी पार्टी से हों या किसी भी समाजिक संस्था से जुड़े हों. जिसने उकसाया है और डिजिटली जिसके खिलाफ सबूत मिले हैं, उस पर कार्रवाई की जाएगी.''

अब तक कितने लोग अरेस्ट हुए?

आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा हिंसा मामले में अब तक पुलिस ने 29 FIR दर्ज की हैं. 116 आरोपियों को अरेस्ट भी कर लिया गया है. अब स्थिति काबू में बताई जा रही है. नूह, पलवल, मानेसर, सोहाना और पटौदी में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. 16 अर्धसैनिक बल और 30 हरियाणा पुलिस कंपनियां नूह में तैनात हैं. RAF ने कई जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला. कई शांति समिति बैठकें की गईं.

Advertisement

प्रशासन ने बताया कि सोहना को छोड़कर गुरुग्राम में सभी जगहों पर शैक्षणिक संस्थान 2 अगस्त से खुलेंगे. गुरुग्राम के ACP (क्राइम) वरुण दहिया ने कहा,

सभी स्कूल, कॉलेज और कार्यस्थल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. यातायात की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं है. इंटरनेट भी चालू है. मैं सभी से अपील करता हूं कि वे सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान न दें.

यूपी से राजस्थान तक अलर्ट

तनाव देखते हुए UP के 11 सीमावर्ती जिलों में गश्त बढ़ाकर अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. DGP मुख्यालय ने मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, अलीगढ़, शामली, गौतम बुद्ध नगर में पुलिस को विशेष सतर्क रहने के लिए कहा है.

इसके अलावा राजस्थान के अलवर जिले में रामगढ़ ,गोविंदगढ़, टपूकड़ा, तिजारा, अलवर, कठूमर लक्ष्मणगढ़, मालाखेड़ा, किशनगढ़ बास कोटकासिम में 10 अगस्त तक धारा 144 लागू की गई है. इससे पहले सोमवार को भरतपुर में इंटरनेट बंद किया गया था.

विरोध प्रदर्शन जारी

3 अगस्त को बजरंग दल हरियाणा हिंसा के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन करेगा. बजरंग दल के कार्यकर्ता दिल्ली में ब्रह्मपुरी-घोंडा चौक, बदरपुर टोल प्लाजा और उत्तम नगर-द्वारका में विरोध प्रदर्शन करेंगे. हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने भी देशव्यापी प्रदर्शन बुलाया है. इससे पहले 1 अगस्त को हिंसा के विरोध में व्यापारियों ने 20 किलोमीटर लंबे बादशाहपुर-सोहना मार्ग पर दुकानें बंद कर दीं. मानेसर में आसपास के ग्रामीणों ने दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम किया.

वीडियो: नूंह मेवात हिंसा पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने क्या कहकर चौंका दिया?

Advertisement