The Lallantop

अंबाला में भीषण सड़क हादसा, वैष्णो देवी जा रही मिनी बस की ट्रक से टक्कर, 7 मरे-25 घायल

Haryana Road Accident में मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. ये हादसा दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर पर हुआ.

Advertisement
post-main-image
हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. (फ़ोटो - आजतक)

हरियाणा के अंबाला में हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में कम से कम 25 यात्री घायल हो गए. मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. दुर्घटना की वजह यात्रियों से भरी मिनी बस से ट्रक की टक्कर को बताया जा रहा है.

Advertisement

ये हादसा दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर पर हुआ. वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस से ट्रक टकरा गई. हादसे में मिनी बस चकनाचूर हो गई है. जैसे ही हादसा हुआ, चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोग इसे सुनकर मिनी बस के पास आए. कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बस से बाहर निकाला गया. इसके बाद पुलिस को ख़बर दी गई. ख़बर मिलते ही पुलिस पहुंची. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही, घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

ये भी पढ़ें - हादसों की सुबह: नोएडा से लेकर इंदौर तक रोड एक्सीडेंट से दहला इंडिया!

Advertisement

बस में सफर कर रही शिवानी ने आजतक को बताया कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी. जैसे ही हादसा हुआ, वो निकलकर भाग गया. बस के अंदर 30 से 35 लोग सवार थे और वैष्णो देवी जा रहे थे.

इंदौर में 8 की मौत

इससे पहले, मध्य प्रदेश के इंदौर ज़िले में भीषण सड़क हादसा हो गया था. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई थी. वहीं, एक व्यक्ति घायल हो गया था. हादसा इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटाबिल्लोद के पास हुआ था. मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) ने बताया कि ये घटना 15 मई की रात की है. एक अज्ञात वाहन और जीप के बीच टक्कर हो गई. पुलिस के मुताबिक़, हादसे में जीप के साथ जिस अज्ञात वाहन की टक्कर हुई, उसका चालक फरार है. वो अपने साथ वाहन को भी ले गया है. पुलिस वाहन और उसके चालक को ढूंढने में लगी है. उसे ढूंढने के लिए स्थानीय लोगों और CCTV फुटेज की मदद ली जा रही है. पुलिस जांच में जुटी हुई है. जल्दी से जल्दी आरोपी को पकड़ लिया जाएगा. उसे गिरफ़्तारी की कोशिश में पुलिस जुटी हुई है.

वीडियो: जयपुर रोड एक्सीडेंट में लड़की को रौंदने वाले आरोपी के बारे में क्या पता चला?

Advertisement

Advertisement