ज्ञानवापी मस्जिद (gyanvapi masjid) मामले में वाराणसी (varanasi) के सिविल कोर्ट में आज गुरूवार को फिर सुनवाई होगी. आज कोर्ट में एडवोकेट कमिश्नर मस्जिद में किए गए सर्वे (gyanvapi masjid survey) की रिपोर्ट पेश करेंगे. रिपोर्ट में किन बातों का जिक्र किया गया है, इस बारे में पूर्व एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा ने आजतक को काफी कुछ बताया है.
मूर्ति, शेषनाग, पत्थर .... वकील ने ज्ञानवापी मस्जिद में क्या-क्या देखने का दावा किया?
वकील ने कहा - "पत्थरों पर सिंदूरी रंग लगा हुआ था"


# 6 मई को किए गए सर्वे के दौरान के बैरिकेडिंग के बाहर उत्तर से पश्चिम दीवार के कोने पर पुराने मंदिरों का मलबा मिला. जिस पर देवी-देवताओं की कलाकृति बनी हुई थी और कुछ शिलाओं पर कमल की कलाकृति दिखी.
# उत्तर-पश्चिम कोने पर सीमेंट के चबूतरे पर नए निर्माण एवं आकृतियां मिलीं.
#उत्तर से पश्चिम की तरफ चलते हुए बीच के शिलापट पर शेषनाग की कलाकृति और नागफनी जैसी आकृति देखी गई.
# देव विग्रह मिले जिनमें 4 मूर्तियों की आकृति दिखाई दे रही है जिसमें सिंदूरी रंग लगा हुआ मिला.
# उसके आगे एक ताख मिला, इसे देखकर लग रहा था कि इसे दीया जलाने के लिए इस्तेमाल किया गया था.
# शिलापट काफी दिनों से जमीन पर पड़े हुए प्रतीत हो रहे थे.
# ऐसा लग रहा था जैसे किसी बड़े भवन को खंडित किया गया है.
# पूर्व दिशा में बैरिकेडिंग के अंदर और मस्जिद की पश्चिम दीवार के बीच मलबे का ढेर मिला. जिसमें पत्थर के ढेर और शिलापट दिखाई दे रहे थे.
# 7 मई की कार्रवाई के दौरान विवादित स्थल की बैरिकेडिंग के बाहर शिनाख्त की गई और उसकी वीडियोग्राफी कराई गई.
# वादी और उनके अधिवक्ताओं से पूछने पर बताया गया कि विवादित स्थल के पश्चिमी दीवार की बड़ी कटिंग के बाहर सिंदूर लगी तीन चार कलाकृतियां हैं. साथ ही चौखट भी हैं. और उन कलाकृतियों को ही फिलहाल सिंगार गौरी मानकर पूजा की जाती है.
अजय कुमार मिश्रा को कोर्ट ने हटा दिया थाअजय कुमार मिश्रा को वाराणसी की कोर्ट ने मंगलवार, 17 मई को कोर्ट कमिश्नर की जिम्मेदारी से हटा दिया था. उन पर आरोप है कि सर्वे की सूचनाएं लीक की हैं. उनके व्यवहार को गैर जिम्मेदार बताया गया है. हालांकि, वादी पक्ष ने कहा है कि अजय कुमार मिश्रा को कमीशन की रिपोर्ट में सहयोग करने का आदेश दिया जाए, ताकि न्याय हो.
वीडियो देखें | ज्ञानवापी: अंदर सर्वे, बाहर कौन किससे भिड़ गया?


















