The Lallantop

'उन्होंने मेरी बहुत मदद की थी, उस दिन भी अगर... ', राहुल मीणा ने हत्या की वजह बताई

Delhi IRS Daughter Rape and Murder Case: आरोपी Rahul Meena ने पुलिस को बताया कि IRS अधिकारी के परिवार ने उसके साथ बहुत अच्छा बर्ताव किया था. उसने घटना के पीछे की वजह भी बता दी है.

Advertisement
post-main-image
आरोपी राहुल मीणा को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और रेप के आरोपी राहुल मीणा ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान उसने जरा भी पछतावा नहीं दिखाया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि अगर पीड़िता उसे पैसे दे देती, तो रेप और हत्या की यह घटना नहीं होती. राहुल ने इस बात पर भी जोर दिया कि IRS अधिकारी के घर जाने का उसका एकमात्र मकसद सिर्फ पैसे हासिल करना था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस को बताया कि IRS अधिकारी के परिवार ने उसके साथ बहुत अच्छा बर्ताव किया और उसे बोनस के अलावा 20,000 रुपये की मंथली सैलरी भी दी थी. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह घर में यह झूठा दावा करके घुसा था कि मृतका की मां ने उसे पैसे देने के लिए बुलाया था. उसने कहा, "आंटी ने पैसे के लिए बुलाया था."

आरोपी राहुल मीणा ने आगे कहा,

Advertisement

“यह बस हो गया… अगर दीदी ने पैसे दे दिए होते, तो ऐसा नहीं होता.”

साकेत कोर्ट में पेश किए जाने के बाद राहुल मीणा को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटनाओं के क्रम को फिर से जोड़ने, फोरेंसिक और डिजिटल सबूतों की पुष्टि करने और अपराध के पीछे के पूरे मकसद का पता लगाने के लिए यह हिरासत बेहद जरूरी है.

क्या है दिल्ली रेप मर्डर केस?

Advertisement

22 अप्रैल को दिल्ली की अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या कर दी गई. आरोप है कि हत्या से पहले उसके साथ रेप किया गया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हत्या करने के बाद घर की अलमारी से 2.5 लाख रुपये भी चुराए थे. CCTV फुटेज और चश्मदीदों से पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली रेप मर्डर केस: घसीटकर कमरे में लाया, बेहोशी में रेप, ऐसे थे दरिंदगी भरे वो 45 मिनट

आरोपी का नाम राहुल मीणा है, जिसकी उम्र 23 साल है. वो राजस्थान के अलवर का रहने वाला है. पीड़िता इंजीनियरिंग कर चुकी थी और UPSC की तैयारी कर रही थी. उसकी उम्र करीब 22 साल थी. घटना के समय पीड़िता घर में अकेली थी. परिजन जब लौटे तो देखा कि उसके कपड़े फटे हुए और आधे उतरे हुए थे. शव फर्श पर पड़ा था. आरोप है कि मोबाइल के चार्जर केबल से गला कसकर हत्या की गई.

वीडियो: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी को मारने वाला राहुल सेक्स एडिक्ट था

Advertisement