The Lallantop

'हिंदुओं को बलिदान देना होगा', वोटर लिस्ट से नाम कटने पर हिमंता ने ये लॉजिक दिया

West Bengal Election 2026: असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने कहा कि भले ही वोटर लिस्ट से कुछ हिंदुओं के नाम हटा दिए गए हैं, लेकिन देश को बेहतर बनाने के लिए उन्हें थोड़ा बलिदान तो देना ही होगा. और क्या कहा?

Advertisement
post-main-image
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा. (फाइल फोटो: आजतक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने 25 अप्रैल को पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कुछ हिंदुओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, जो SIR प्रक्रिया का भाग है।
  • उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत हिंदुओं के नाम हटाने का कारण राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और इस दौरान कुछ लोगों को बलिदान देना पड़ रहा है ताकि देश की सुरक्षा बनी रहे।
  • सरमा ने कहा कि इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस कोई राजनीतिक लाभ नहीं उठा पाएगी और उन्होंने चुनाव आयोग को असम में भी SIR कराने के लिए बुलावा दिया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए धुआंधार रैलियां और रोड शो कर रहे हैं. शनिवार, 25 अप्रैल को उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान सरमा ने कहा कि भले ही वोटर लिस्ट से कुछ हिंदुओं के नाम हटा दिए गए हैं, लेकिन देश को बेहतर बनाने के लिए उन्हें थोड़ा बलिदान तो देना ही होगा. इस दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि टीएमसी हिंदुओं के नाम हटाए जाने का राजनीतिक फायदा नहीं उठा पाएगी. 

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम सरमा ने कहा,

SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया में कुछ हिंदू नाम हटा दिए गए थे. अगर हिंदू बलिदान नहीं देंगे तो देश कैसे बचेगा? हमारे लिए ये हिंदू ही हैं जिन्होंने बंगाल और भारत को बेहतर बनाने के लिए थोड़ा बलिदान दिया है.

Advertisement

सरमा ने कहा कि 24 अप्रैल को बनगांव (पश्चिम बंगाल) में रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने यही मैसेज दिया था. उन्होंने कहा, 

मैं बनगांव में था और मैंने उनसे कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हमें यह कीमत चुकानी पड़ रही है. हो सकता है कि उनमें से कुछ लोग इस बार अपना वोट न डाल पाएं. अगली बार वे CAA के तहत आवेदन करेंगे और देश के नागरिक बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें: 'आप क्यूं पूछ रहे', लल्लनटॉप रिपोर्टर के सवाल से क्यों तमतमा गए हिमंता बिस्वा सरमा?

Advertisement

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि ममता बनर्जी को लगता है कि वह इस मुद्दे पर हिंदुओं में गुस्सा पैदा कर सकती हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. उन्होंने आगे कहा,

हिंदू जानते हैं कि उन्हें कभी-कभी बलिदान देना पड़ता है और मुझे लगता है कि उन्होंने अपना मन बना लिया है. उन्होंने यह मान लिया है कि जब BJP सत्ता में आएगी तो उनके नाम शामिल कर लिए जाएंगे.

सरमा ने यह भी कहा कि हिंदू अब यह समझते हैं कि जिन बांग्लादेशी मुसलमानों के नाम हटाए गए हैं, उन्हें अगले कदम में बाहर निकाल दिया जाएगा. असम मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग को असम में भी SIR कराने के लिए न्यौता दिया. उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी मरे हुए लोगों के वोटों से सरकार नहीं चला सकती.

वीडियो: Astronaut के बिहू डांस पर हिमंता क्यों ट्रोल हो गए?

Advertisement