The Lallantop

होटल में मिली, फिर ट्रांसपोर्टर को कोठी पर बुलाया, अश्लील Video बनाकर 60 लाख वसूल लिए

आरोपी महिला पहले बैंक में काम करती थी फिर पति के साथ मिलकर Sextortion करने लगी!

Advertisement
post-main-image
एसीपी प्रीतपाल सिंह के मुताबिक आरोपी महिला ने पति के साथ मिलकर प्लान बनाया था | फ़ाइल फोटो : आजतक

दिल्ली के नामी ट्रांसपोर्टर से सेक्सटॉर्शन (Sextortion) के नाम पर लाखों की अवैध वसूली का मामला सामने आया है. आरोप है कि पिंकी तोमर नाम की एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर दिल्ली के रहने वाले ट्रांसपोर्टर को फंसाया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली. इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपए की अवैध वसूली की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े नीरज वशिष्ठ की एक रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम के एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने बताया कि पिंकी तोमर ने अपने पति और एक अन्य के साथ मिलकर ट्रांसपोर्टर को फंसाने का प्लान बनाया. उनके मुताबिक दिल्ली का रहने वाला एक नामी ट्रांसपोर्टर कुछ दिन पहले गुरुग्राम के एक बड़े होटल में आया था. यहीं उसकी मुलाकात 31 साल की पिंकी तोमर से हुई. इस मुलाकात के दौरान पिंकी ने उसका नंबर ले लिया.

फिर एक कोठी में बुलाया

ट्रांसपोर्टर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि होटल में हुई मुलाकात के दो दिन बाद पिंकी ने उसे फोन किया. पिंकी ने उसे गुरुग्राम सेक्टर 15 पार्ट 2 में एक कोठी में बुलाया. वहां कुछ देर बातचीत के बाद पिंकी ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई. ट्रांसपोर्टर का आरोप है कि कोल्डड्रिंक में कोई नशीला प्रदार्थ मिला था, जिस वजह से उसे पीते ही वो बेहोश हो गया. इसके बाद पिंकी और उसके साथियों ने ट्रांसपोर्टर की अश्लील वीडियो बनाई.

Advertisement

इस घटना के कुछ रोज बाद पिंकी ने अश्लील वीडियो दिखाकर ट्रांसपोर्टर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ट्रांसपोर्टर से 60 लाख रुपए कैश में लिए. इसके अलावा गोल्ड और डायमंड की ज्वेलरी और ट्रांसपोर्टर की एक गाड़ी भी ले ली. पुलिस के मुताबिक इसके कुछ दिन बाद पिंकी ने फिर ट्रांसपोर्टर को फोन किया और 30 लाख रुपये की डिमांड की. इसके बाद ट्रांसपोर्टर ने पुलिस से संपर्क किया.

पिंकी बैंक में जॉब करती थी

गुरुग्राम के एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने बताया कि सेक्सटॉर्शन गैंग की मास्टरमाइंड महिला पिंकी तोमर पहले बैंक में जॉब करती थी. इसके बाद उसने ड्राई फ्रूट बेचने की कंपनी खोली और फिर वो अपने पति तरुण पाल के साथ मिलकर सेक्सटॉर्शन का रैकेट चलाने लगी. पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी और एक अन्य व्यक्ति को अरेस्ट कर रिमांड पर लिया है. पुलिस अब ये पता लगा रही है कि आरोपियों ने और कितने लोगों को सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाया है.

वीडियो: गुरुग्राम में आर्मी मेजर डिलीवरी बॉय को थप्पड़ मार बोला- मैं बड़ा आदमी

Advertisement

Advertisement