गुजरात के राजकोट में एक गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई. इस हादसे में अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत की खबर है. घटनास्थल पर बचावकार्य जारी है. शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद हैं और हालात काबू पाने की कोशिश की जा रही है.
गुजरात के राजकोट में आग लगने से बड़ा हादसा, अब तक 20 लोगों की मौत
राजकोट के TRP गेम जोन में भीषण आग लग गई. इस हादसे में अब तक 20 शवों को बाहर निकाला जा चुका है.

आग की इस घटना पर जानकारी देते हुए राजकोट के पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव ने बताया कि
“दोपहर में टीआरपी गेमिंग जोन में आग लग गई. बचाव कार्य जारी है. आग नियंत्रण में है. हम जितना संभव हो उतने शव निकालने की कोशिश कर रहे हैं. अब तक, लगभग 20 शव बरामद किए गए हैं और उन्हें निकाल लिया गया है. गेमिंग जोन युवराज सिंह सोलंकी नामक व्यक्ति का है. हम लापरवाही के लिए मामला दर्ज करेंगे. आगे की जांच की जाएगी यहां बचाव कार्य पूरा करें.”
राजकोट में लगी इस आग की घटना का वीडियो सामने आया हैं. पूरा गेम जोन धू-धू कर जलता हुआ दिखाई दे रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि छुट्टियों के मौसम में यहां बड़ी संख्या में बच्चे आते हैं, जिस दौरान यह घटना घटी है. उस समय यहां बच्चों की काफी भीड़ थी.
टीन शेड के नीचे चल रहा था गेम जोनराजकोट का यह TRP गेम जोन आग से जलकर पूरी तरह खाक हो गया है. यह गेम जोन एक टीन शेड नीचे चल रहा था. आग की लपटें बढ़ती देख मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. हादसे में से अब तक कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है.
ये भी पढ़ें- Pune Porsche Accident: दो पुलिसवाले सस्पेंड हुए, घटना के बारे में कंट्रोल रूम को नहीं बताया था
फायर बिग्रेड के अधिकारी आईवी खेर ने कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. आग बुझाने के प्रयास लगातारी जारी हैं. लापता लोगों के बारे में कोई संदेश नहीं मिला है. गेम जोन में लगी आग को बुझाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. जैसे-जैसे आग बढ़ती गई टीन शेड नीचे गिर गया हा. घटनास्थल पर हवाएं भी तेज चल रही है. इसलिए भी आग बुझाने में दिक्कत आ रही है.
वीडियो: आगरा DM पर जूता चलाने वाला BDO सस्पेंड, अफसर ने कारनामों का कौन सा चिट्ठा खोल दिया











