The Lallantop

AAP ने अहमदाबाद कार्यालय पर छामेपारी का दावा किया था, पुलिस ने कहा- 'ऐसा कुछ नहीं है'

हालांकि गुजरात में AAP के नेता इसुदन गढ़वी ने अहमदाबाद पुलिस के इस ट्वीट को एक तरह से झूठा बताया है. उन्होंने कहा कि गुजरात में पुलिस इसी तरह लोगों को परेशान करती है.

Advertisement
post-main-image
(बाएं-दाएं) पुलिस की सांकेतिक तस्वीर और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल. (साभार- इंडिया टुडे और ट्विटर)

अहमदाबाद पुलिस (Ahmedabad Police) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यालय पर रेड मारने के दावे को खारिज किया है. सोमवार, 12 सितंबर की सुबह अहमदाबाद पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया. इसमें लिखा है,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

"कल आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर अहमदाबाद शहर पुलिस द्वारा रेड की गई, ऐसा समाचार सोशल मीडिया से ज्ञात हुआ है. इस प्रकार की कोई रेड अहमदाबाद शहर पुलिस के द्वारा नहीं की गई है."

हालांकि गुजरात में आम आदमी पार्टी के नेता इसुदन गढ़वी ने अहमदाबाद पुलिस के इस ट्वीट को एक तरह से झूठा बताया है. उन्होंने कहा कि गुजरात में पुलिस इसी तरह लोगों को परेशान करती है. पुलिस के ट्वीट के तुरंत बाद गढ़वी ने काउंटर ट्वीट किया,

Advertisement

"तीन पुलिस वाले आए थे. उनके पास कोई वॉरंट या कोई काग़ज़ नहीं था. ज़ाहिर है कि रेड “unofficial” थी. उसका रिकॉर्ड में कहीं ज़िक्र नहीं होगा. भाजपा का गुजरात में लोगों को तंग करने का यही स्टाइल है."

AAP ने क्या कहा था?

इससे पहले रविवार, 11 सितंबर को इसुदन गढ़वी ने ही ये दावा किया था कि अहमदाबाद पुलिस ने शहर में AAP के कार्यालय पर छापेमारी की है. देर रात किए ट्वीट में उन्होंने लिखा था,

"केजरीवाल जी के अहमदाबाद पहुंचते ही आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद ऑफ़िस पर गुजरात पुलिस की रेड. दो घंटे तलाशी लेकर चले गए. कुछ नहीं मिला. बोले फिर आएंगे."

Advertisement

गढ़वी के ट्वीट को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रीट्वीट किया था. साथ ही कैप्शन में लिखा था,

"गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है. AAP के पक्ष में गुजरात में आंधी चल रही है. दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी. दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला. हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं."

वहीं, AAP नेता और दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी बीजेपी पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे गुजरात चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, वैसे वैसे भाजपा का डर बढ़ता जा रहा है. सिसोदिया ने कहा कि गुजरात चुनाव में भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है कि किसी भी तरह से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को रोकना है.

गुजरात के गवर्नर का बयान वायरल, कहा- हिंदू समाज सबसे बड़ा ढोंगी

Advertisement