The Lallantop

कोमा में ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, हमले में एक पैर भी कटा, रिपोर्ट में बड़ा दावा

ये दावा एक ब्रिटिश अखबार ने किया है. इसकी एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei ने एक हवाई हमले में अपना एक पैर गंवा दिया है और वे कोमा में हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि ईरान आखिर युद्ध किसके इशारे पर लड़ रहा है.

Advertisement
post-main-image
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (फाइल फोटो: रॉयटर्स)

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कथित तौर पर कोमा में हैं और एक हवाई हमले के दौरान उन्होंने अपना एक पैर भी खो दिया है. इसी हमले में उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो गई थी. अंग्रेजी अखबार ‘द सन’ की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. मोजतबा के पेट और लिवर में भी गंभीर चोटें आई हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि ईरान आखिर युद्ध किसके इशारे पर लड़ रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में अयातुल्ला अली खामनेई की मौत हो गई थी. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से फॉक्स न्यूज रेडियो में इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि क्या उन्हें लगता है कि देश के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा जिंदा हैं? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि वो बुरी तरह घायल हैं लेकिन जिंदा हैं. 

'द सन' के मुताबिक, तेहरान के सीना यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में खामेनेई का इलाज कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है. रिपोर्ट में ईरान के एक सूत्र का हवाला दिया गया है, जिसने बताया कि नए सुप्रीम लीडर की हालत ‘बेहद गंभीर’ है. सूत्र ने 'द सन' को बताया, 

Advertisement

"उनके एक या दोनों पैर काट दिए गए हैं. उनका लिवर या पेट भी फट गया है. ऐसा लगता है कि वे कोमा में भी हैं."

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में ईरानी अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि मोजतबा घायल तो हुए थे, लेकिन अब सुरक्षित हैं. उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. साइप्रस में ईरान के राजदूत अलीरजा सलारियां ने बताया था कि मोजतबा अब तक सामने शायद इसलिए नहीं आए हैं, क्योंकि वो फिलहाल भाषण देने की स्थिति में नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: खामेनेई की मौत के बाद ईरान का 'बदला', हथियारों से भरे अमेरिकी जहाज को किया तबाह

Advertisement

वहीं, ईरान के अंदर मशीनरी ये साबित करने की कवायद में जुटी है कि देश में लीडरशिप में गैप नहीं है. हाल ही में मोजतबा की ओर से एक स्टेटमेंट भी सरकारी टेलीविजन पर पढ़ा गया था. हालांकि इसे पढ़ने के लिए मोजतबा सामने नहीं आए. इस स्टेटमेंट में सुप्रीम लीडर की तरफ से चेतावनी दी गई थी कि युद्ध में मारे गए लोगों का इंतकाम लिया जाएगा. साथ ही ये भी धमकी दी गई कि क्षेत्र में अमेरिकी सेना के ठिकानों को बंद कर दिया जाए, वरना उनको निशाना बनाया जाएगा.

वीडियो: ईरान ने अपना नया सुप्रीम लीडर चुन लिया है, कौन हैं मोजतबा ख़ामेनेई?

Advertisement