"गुजरात पुलिस ने छापा मारा" - ये दावा करके केजरीवाल ने क्या कहा?
अहमदाबाद पुलिस का बयान - हमने कोई छापा नहीं मारा

आगामी चुनावों के बीच आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दो दिन के गुजरात (Gujarat) दौरे पर हैं. वो रविवार को अहमदाबाद (Ahmedabad) में अपने दफ्तर पहुंचे. लेकिन अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के दूसरे नेताओं ने दावा किया कि उनके दफ्तर पर गुजरात पुलिस ने छापा मारा है. हालांकि गुजरात पुलिस ने छापे की खबर को नकार दिया है.
अरविंद केजरीवाल के अहमदाबाद पहुंचते ही पार्टी के नेता इसुदन गढ़वी ने ट्वीट कर बताया पर आप के दफ्तर पर गुजरात पुलिस ने छापेमारी की है. गढ़वी ने ट्वीट कर लिखा
मामले पर अरविंद केजरीवाल का बयान भी सामने आ रहा है. केजरीवाल ने मामले को लेकर बीजेपी को घेरा और आरोप लगाया कि आप को मिल रहे जन समर्थन बीजेपी बौखला गई है. उन्होंने ट्वीट में लिखा
इस रेड को लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी बीजेपी पर हमला बोला है. सिसोदिया ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया
अहमदाबाद पुलिस (Ahmedabad Police) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यालय पर रेड मारने के दावे को खारिज किया है. सोमवार, 12 सितंबर की सुबह अहमदाबाद पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया. इसमें लिखा है,
हालांकि गुजरात में आम आदमी पार्टी के नेता इसुदन गढ़वी ने अहमदाबाद पुलिस के इस ट्वीट को एक तरह से झूठा बताया है. उन्होंने कहा कि गुजरात में पुलिस (Gujarat Police) इसी तरह लोगों को परेशान करती है. पुलिस के ट्वीट के तुरंत बाद गढ़वी ने काउंटर ट्वीट किया,
बता दें इससे पहले दिल्ली में एक्साइज पॉलिसी को लेकर CBI ने मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी की थी. उस वक्त भी आम आदमी पार्टी ने रेड के पीछे बीजेपी का हाथ होने की बात कही थी. इसके बाद रविवार, 11 सितंबर को बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर दिल्ली की डीटीसी बसों की खरीद से जुड़े घोटाले का आरोप भी लगाया और मामले पर सीबीआई जांच की सिफारिश की.
अपडेट : इस खबर के पुराने वर्ज़न को लिखे जाने तक अहमदाबाद पुलिस का वर्जन नहीं आया था. हमने उसे शामिल कर खबर में जरूरी बदलाव किए हैं.
देखें वीडियो- सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो पर सख्त रुख अपनाया, दोषियों की रिहाई पर गुजरता सरकार से ये कहा

.webp?width=60)

