The Lallantop

गुजरात: दो साल पहले 13 करोड़ में पुल बना, बारिश में 30 फुट धंस गया!

अब लोग रस्सी-सीढ़ी लगाकर पुल पार कर रहे हैं!

Advertisement
post-main-image
करजन नदी पर बना पुल कई फीट धंसा. (तस्वीरें- आजतक)

गुजरात के नर्मदा जिले में करजन नदी पर करोड़ों की लागत से बने पुल का एक हिस्सा कथित रूप से थोड़ी सी बारिश के बाद ही धंस गया. बताया गया है कि धंसने से बने 30 फीट गहरे गड्ढे ने पुल को दो हिस्सों में बांट दिया है. इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद पुल के निर्माण में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया जा रहा है. इन तस्वीरों में लोगों को रस्सी और सीढ़ी के सहारे पुल पर बना गड्ढा पार करते देखा जा सकता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े नरेंद्र पेपरवाला की रिपोर्ट के मुताबिक करजन नदी पर बने इस पुल को राजपिपला शहर से जोड़ने के लिए बनाया गया था. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल का निर्माण इतना घटिया था कि बारिश के चलते इसका एक हिस्सा 30 फीट नीचे धंस गया है. इसकी वजह से लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक ये पुल जिले के 13 गांवों को राजपिपला शहर से जोड़ता है. जाहिर है इन गांवों के लोग हर रोज नदी पार करने के लिए इसी पुल से आना-जाना करते हैं. 

पुल में बने गड्ढे में लग गई सीढ़ी

हालांकि पुल के एक हिस्से के धंसने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं. छोटे-बड़े वाहनों की तो आवाजाही ही रुक गई है. वहीं पैदल आने वाले लोग जोखिम लेकर रस्सी के सहारे पुल पार कर रहे हैं. कुछ लोगों ने बताया कि अगर वो ये ना करें तो उन्हें दूसरे रास्ते से नदी के पार जाना होगा जो 25 किलोमीटर ज्यादा लंबा पड़ेगा. ऐसे में उन्होंने जुगाड़ का सहारा लेना पड़ा है. लोगों ने पुल में बने गड्ढे में जाने के लिए सीढ़ी लगा दी है और उससे बाहर आने के लिए एक रस्सी बांध दी है. 

Advertisement

लेकिन इनके सहारे भी केवल युवा ही पुल पार कर सकते हैं. छोटे बच्चों, घरेलू महिलाओं और बुजुर्गों के लिए इस तरह पुल पार करना बिल्कुल आसान नहीं है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर इसी तरह नदी के पार जाना है तो फिर पुल बनाने का मतलब क्या है.

बहरहाल, करजन नदी पर बने इस पुल का निर्माण दो साल पहले राज्य के मार्क मकान विभाग द्वारा किया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक इसे बनाने में 13 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. लेकिन निर्माण के कुछ समय बाद ही पुल की कमियां सामने आ गईं. लोगों ने बताया कि बारिश से इसका एक हिस्सा तो अब धंसा है, इसका एक पिलर तो पहले ही बैठ चुका था. इस कारण यहां भारी वाहनों के आने पर रोक सी लगा दी गई थी. बाद में हालत ये हो गई कि मोटरसाइकिल सवार लोग भी इस पुल से गुजरने में डरने लगे. पैदल यात्री भी यहां आने में हिचकते थे.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा- गुजरात में ड्रग्स पहुंच रहीं, क्या ये ईड ऑफ डूइंग बिजनेस है?

Advertisement

Advertisement