The Lallantop

पाकिस्तान ने 'धुरंधर 2' के जवाब में जो फिल्म बनाई, उसकी मात्र 22 टिकटें ही बिकीं

सिंध की इन्फॉर्मेशन मिनिस्ट्री ने खुद 'मेरा ल्यारी' फिल्म को प्रमोट किया था. मगर वहां के कर्मचारी भी इसे देखने नहीं पहुंचे. जबकि 'धुरंधर' पाकिस्तान में सबसे ज़्यादा पाइरेटेड फिल्म बनी.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान में सबसे ज्यादा पायरेसी भी 'धुरंधर' की ही हुई है.

पाकिस्तान ने Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar पर पूरी तरह बैन लगा दिया था. वहां की सरकार ने आरोप लगाया कि ये एक एंटी-पाकिस्तान मूवी है. चूंकि ये फिल्म ल्यारी गैंगवॉर पर आधारित है, इसलिए वो शहर एकाएक गलत कारणों से चर्चा में आ गया. ये देख सिंध सरकार ने डैमेज कंट्रोल के लिए निंजा टेक्निक लगाई. उन्होंने कहा कि वो एक ऐसी फिल्म बनाएंगे, जिसमें इस शहर के पॉजिटिव साइड को दिखाया जाएगा. हुआ भी ऐसा ही. Mera Lyari नाम की ये मूवी बनी. रिलीज़ हुई और चार दिनों के भीतर थिएटर्स से उतर भी गई. इस दौरान इसकी केवल 22 टिकटें बिकीं. सिर्फ 22.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ल्यारी को बम धमाकों और गोली-बारी के अलावा एक और वजह से जाना जाता है. वो वजह है- फुटबॉल. इस शहर को पाकिस्तान में 'मक्का ऑफ फुटबॉल' कहा जाता है. 'मेरा ल्यारी' की कहानी इसी प्लॉट पर बेस्ड है. ये दो ऐसी लड़कियों की स्टोरी है, जो अपने फुटबॉल प्लेयर बनने के सपने के लिए समाज से लड़ जाती हैं. इसमें आएशा ओमर, नैयर एजाज़, दानानीर मोबीन और सम्मिया मुमताज़ ने काम किया है. फिल्म के डायरेक्टर अबू अलीहा हैं. ये यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हो चुकी है. हालांकि 08 मई को अपने थिएट्रिकल रिलीज़ में ये मूवी बुरी तरह पिट गई.

इस फिल्म को पाकिस्तान ने 'धुरंधर' के जवाब के तौर पर तैयार किया था. मगर 'मेरा ल्यारी' बॉक्स ऑफिस पर उसका एक परसेंट भी नहीं कमा पाई. लोकल मीडिया के मुताबिक, रिलीज़ के चार दिनों में ये केवल 22 टिकटें बेच पाई. ये टिकटें भी बहुत मुश्किल से बिकीं. गौर करने वाली बात ये है कि ल्यारी पर बनी इस फिल्म को खुद ल्यारी के लोग ही देखने नहीं गए. इस कारण पाकिस्तान के कई सिनेमाघरों ने इसे उतार दिया है. बहुत-सी जगहों पर तो इस मूवी को पहले ही दिन किसी और फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया था.

Advertisement

ये सब तब हुआ, जब इस फिल्म को खुद सिंध सरकार ने प्रमोट किया था. सिंध के इन्फॉर्मेशन मिनिस्टर शर्जिल इनाम मेमन ने दिसंबर 2025 में X पर एक पोस्ट डाली थी. उसमें उन्होंने 'धुरंधर' को लताड़ते हुए उस पर पाकिस्तान और ल्यारी के खिलाफ़ नेगेटिव प्रोपगैंडा चलाने का आरोप लगाया था. साथ ही ये भी बताया कि वो इस शहर की असली तस्वीर दिखाने के लिए 'मेरा ल्यारी' फिल्म रिलीज़ करेंगे. यहां तक कि सिंध के सूचना मंत्रालय की तरफ़ से भी इस बाबत ऑफिशियल ट्वीट किया गया था. मगर जब 'मेरा ल्यारी' फिल्म रिलीज़ हुई, तो खुद इसे प्रमोट करने वाली मिनिस्ट्री भी फिल्म देखने नहीं पहुंची. ले-देकर बात घूमकर वहीं आ गई कि ल्यारी सबकी है. मगर ल्यारी का कोई नहीं.

वीडियो: पाकिस्तानी नेता ने आदित्य धर की 'धुरंधर' पर आरोप लगाए, खुद पाकिस्तानी लोगों ने उनका फैक्ट-चेक कर दिया

Advertisement
Advertisement