The Lallantop

कमाई के चक्कर में खोल दिया था पुल, तय दाम से ज्यादा वसूल रही थी कंपनी

टिकट की कीमत में भी कंपनी कर रही थी घपला!

Advertisement
post-main-image
ब्रिज को 7 महीने के रिनोवेशन के बाद 5 दिन पहले ही दोबारा खोला गया था

गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज रविवार, 30 अक्टूबर की शाम को अचानक टूट गया, जिसमें मरने वालों की संख्या 134 पहुंच गई है. घायलों की संख्या 70 बताई जा रही है. इस ब्रिज को 7 महीने की मरम्मत के बाद 5 दिन पहले ही दोबारा खोला गया था, जिससे प्रशासन पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं. आरोप है कि ब्रिज को फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं दिया गया था. इसके बाद भी ब्रिज को आम जनता के लिए खोल दिया गया.

Advertisement

मार्च 2022 में मोरबी की ओरेवा ग्रुप (अजंता मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड) को पुल के रखरखाव का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला ने कहा,

'पुल मोरबी नगरपालिका की संपत्ति है, लेकिन हमने 15 सालों तक रखरखाव और संचालन के लिए इसे कुछ महीनों पहले ओरेवा ग्रुप को सौंपा था. हालांकि, निजी कंपनी ने हमें जानकारी दिए बिना पुल आने वालों के लिए खोल दिया था. इसके चलते हम पुल का सेफ्टी ऑडिट नहीं करा सके.'

Advertisement
कमाई के चलते लोगों को जान ले ली!

मोरबी के झूलते ब्रिज पर जाने के लिए टिकट खरीदना पड़ता था. कई स्थानीय लोगों का मानना है कि टिकट से कमाई के चलते ओरेवा कंपनी से ब्रिज को खोला दिया. आरोप ये भी है कि कंपनी ने त्योहारी सीजन पर लोगों की भीड़ देखकर ब्रिज को खोल दिया.

आजतक से जुड़ीं गोपी घांघर के मुताबिक इस ब्रिज की क्षमता 100 लोगों की थी, लेकिन रविवार को 400 टिकट बेचे गए. अब सवाल खड़ा हो गया है कि ब्रिज की क्षमता को जानते हुए भी इतने लोगों को टिकट क्यों बेचे गए?

morbi bridge ticket
टिकट की कीमत में भी घपला?

एक जानकारी ये भी सामने आई है कि मोरबी नगर पालिका की तरफ से ओरेवा कंपनी को झूलते पुल का ठेका 15 साल के लिए दिया गया था. करार मार्च 2022 से मार्च 2037 तक किया गया था. करार के दस्तावेज से ये पता चला है कि कंपनी टिकट की तय कीमत से ज्यादा रुपए लोगों से वसूल रही थी. दस्तावेज के मुताबिक कंपनी को साल 2022-23 में 12 साल तक के बच्चे का टिकट 10 रुपए और इससे ज्यादा उम्र के लोगों से टिकट के 15 रुपए लेने थे.

Advertisement
Gujarat Bridge Collapse

दस्तावेज के मुताबिक इसके अगले साल यानी 2023-24 में टिकट की कीमत 2 रुपए बढ़ा दी जाती. और तब बच्चों का टिकट 12 रुपए और इससे ज्यादा उम्र के लोगों का टिकट 17 रुपए हो जाता. लेकिन, गौर करने वाली बात ये है कि पुल का रखरखाव देखने वाली ओरेवा कंपनी 2022-23 में ही लोगों से टिकट की ये कीमत वसूल रही थी.

वीडियो देखें : मोरबी में ब्रिज हादसे के चश्‍मदीदों ने देखा हिला देने वाला मंजर, लोगों को बचाने में जुटे रहे

Advertisement