फ्रांस में एक बुजुर्ग व्यक्ति पर 89 नाबालिगों के रेप और यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. आरोपी का नाम जैक्स लेवेगले (Jacques Leveugle, उम्र 79) है. बताया गया कि 1967 से 2022 के बीच उसने 9 देशों में इन यौन अपराधों को अंजाम दिया है. जैक्स लेवेगले के भतीजे ने उसकी करतूतों को बतौर डॉक्यूमेंट पुलिस को सौंपा था जिसके बाद ये मामला सामने आया.
इस टीचर ने 55 साल में 9 देशों में 89 नाबालिगों का रेप किया, ज्यादातर पीड़ित लड़के
French man charged for sex abuse: फ्रांस के रहने वाले एक 79 साल के बुजुर्ग पर 89 नाबालिगों का रेप और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है. ये मामला एक USB से मिली जानकारी के बाद खुला है, जिसे उसके भतीजे ने पुलिस को सौंप दिया था.
.webp?width=360)

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी जैक्स लेवेगले एक फ्रीलांस टीचर और स्पेलियोलॉजी (गुफा खोज) इंस्ट्रक्टर था. उस पर आरोप है कि उसने जर्मनी, स्विट्जरलैंड, मोरक्को, नाइजर, अल्जीरिया, फिलीपींस, भारत, कोलंबिया और फ्रांस के न्यू कैलेडोनियामें बच्चों को पढ़ाने के दौरान 13 से 17 वर्ष के लड़कों को निशाना बनाया. बाद में उसके भतीजे को उस पर शक हुआ.
रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2023 में लेवेगले की गैर मौजूदगी में कमरे की तलाशी के दौरान उसके भतीजे को एक USB ड्राइव मिली. इस ड्राइव में एक डिजिटल ‘मेमोयर’ था, जिसमें कथित तौर पर नाबालिगों के साथ सेक्शुअल एक्ट्स की डिटेल्स थीं. इस ड्राइव को लड़के ने पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद 2024 में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
ग्रेनोबल के प्रॉसिक्यूटर (सरकारी वकील) एटिएन मैनटॉक्स के मुताबिक, 89 पीड़ितों में से सिर्फ 40 की पहचान हो पाई है. कई नाम सिर्फ पहले नाम तक सीमित है. इसलिए अन्य संभावित पीड़ितों से सामने आने की अपील की गई है. आरोपी लेवेगले की पहचान के लिए उसकी अलग-अलग टाइमलाइन से फोटो शेयर की गई है. ताकि अगर किसी को लगता है कि वो उसका शिकार हुआ है. या उनके पास जरूरी जानकारी है, तो वह बता सके.
मैनटॉक्स ने बताया कि जिन पीड़ितों से हमने बात की, उन्होंने बताया कि जैक्स ने उन्हें विदेशी भाषाएं सीखने में मदद करने, उनकी संस्कृति की समझ जगाने में बहुत समय बिताया था. फिलहाल आरोपी अभी साउथ-ईस्ट फ्रांस में कस्टडी में है
लेवगेल ने पूछताछ के दौरान कथित तौर पर दो पारिवारिक हत्याओं की बात भी कबूल की है. आरोपी ने बताया है कि उसने 1970 के दशक में अपनी कैंसर से पीड़ित मां को तकिये से दम घोटकर मार दिया था. उसने कथित तौर पर 1990 के दशक में अपनी एक आंटी की भी इसी तरह हत्या की थी. जब वह 92 साल की थी. इन दावों को वेरीफाई करने के लिए एक अलग मर्डर इन्वेस्टिगेशन शुरू की गई है.
वीडियो: राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में हुई जेल, तेज प्रताप यादव ने कैसे की मदद?











.webp?width=275)

.webp?width=275)



.webp?width=120)



