The Lallantop

बांग्लादेश में 17 फरवरी को तारिक रहमान लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, PM मोदी को भेजा न्योता

बांग्लादेश में तारिक रहमान 17 फरवरी की शाम को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस कार्यक्रम के लिए भारत-पाकिस्तान समेत 13 देशों को न्योता भेजा गया है.

Advertisement
post-main-image
पीएम मोदी को तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह का न्योता आया है (PHOTO-Reuters, India Today)

बांग्लादेश के चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बहुमत हासिल किया है. तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री होंगे. पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक, इस समय BNP के लीडर हैं. 17 फरवरी को वो प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस बीच खबर है कि तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हालांकि भारत की ओर से अभी तक ये पुष्टि नहीं हुई है कि बांग्लादेश से कोई निमंत्रण आया है या नहीं. इसलिए ये कहना जल्दबाजी होगी कि पीएम मोदी इस समारोह में शामिल होंगे. वहीं इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरी ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस समारोह में शामिल हो सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक भारत उन 13 देशों में से एक है जिन्हें मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने शपथ ग्रहण समारोह का न्योता भेजा है. इन देशों में चीन, सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्किए, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं.

17 साल देश से बाहर रहे, अब बनेंगे प्रधानमंत्री

तारिक रहमान ने 17 साल लंदन में बिताए हैं. उन्हें देश निकाला दिया गया था, लेकिन वापसी के बाद वो अब बांग्लादेश के नए नेता बनकर उभरे हैं. उनके पिता जियाउर रहमान की बनाई पार्टी दो दशक के इंतजार के बाद सत्ता में वापसी कर रही है. BNP ने 297 सीटों में से 209 पर शानदार जीत हासिल की, जबकि पाकिस्तान के करीबी माने जाने वाले राइट-विंग जमात-ए-इस्लामी ने 68 सीटें जीतीं. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था. इस चुनाव में कुल 59.44 परसेंट वोटिंग हुई.

Advertisement

13 फरवरी को चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने तारिक रहमान से बात की और दोनों देशों के लोगों की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया. पीएम मोदी ने फोन कॉल के बाद एक्स पर लिखा, 

मैंने बांग्लादेश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की तारिक रहमान की कोशिश के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं और सपोर्ट दिया. दो करीबी पड़ोसियों के तौर पर, जिनके बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते हैं, मैंने दोनों देशों के लोगों की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए भारत के लगातार कमिटमेंट को दोहराया.

एक और पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि वह कॉमन डेवलपमेंट गोल्स को आगे बढ़ाने के लिए तारिक रहमान के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं. वहीं रहमान ने चुनाव में जीत के बाद भारत के साथ रिश्तों पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि बांग्लादेश के हित नई दिल्ली के प्रति उनकी विदेश नीति का आधार होंगे.

Advertisement

वीडियो: दुनियादारी: BNP के तारिक रहमान ने 20 साल बाद बांग्लादेश की सत्ता में कैसे वापसी की?

Advertisement