The Lallantop

'पीएम मोदी का करियर बर्बाद करना नहीं चाहता', ट्रंप का पुराना वीडियो वायरल, सरकार एक्शन लेगी

Donald Trump ने 15 अक्टूबर 2025 को PM Narendra Modi को लेकर टिप्पणी की थी. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की थी. उन्होंने दावा किया भारत ने यूएस को रूस से तेल खरीद बंद करने का भरोसा दिया है. इसके अलावा राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि पीएम मोदी एक महान आदमी हैं.

Advertisement
post-main-image
पीएम मोदी को लेकर डॉनल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है. (इंडिया टुडे)

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पिछले साल अक्टूबर में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनैतिक करियर को लेकर एक टिप्पणी की थी. उनकी टिप्पणी वाला पुराना वीडियो इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर वायरल है. भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस वायरल वीडियो पर टिप्पणी की है. MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि विदेश मंत्रालय इस वीडियो पर उचित कार्रवाई करेगा.

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वायरल वीडियो से जुड़े सवाल पर जवाब देते हुए कहा,

 हमने वीडियो नहीं देखा है. लेकिन अगर ऐसा कोई वीडियो मौजूद है, चाहे वह सच हो या झूठ. उस पर उचित एक्शन लिया जाएगा.

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने क्या कहा था?

डॉनल्ड ट्रंप ने 15 अक्टूबर 2025 को पीएम मोदी के करियर को लेकर यह बात कही थी. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने दावा किया भारत ने यूएस को रूस से तेल खरीद बंद करने का भरोसा दिया है. 

इसके अलावा राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि पीएम मोदी एक महान आदमी हैं. इसके साथ ही पीएम को कसौटी पर खरा उतरने वाला लीडर बताया था. उन्होंने जोर देकर कहा कि पीएम मोदी उनसे प्यार करते हैं. इसके बाद कुछ सेकेंड तक सोचने के बाद ट्रंप ने सफाई देते हुए कहा,

Advertisement

 प्यार शब्द को अलग तरह से नहीं लिया जाना चाहिए. मैं पीएम मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहता.

ये बातें ट्रंप ने मजाकिया लहजे में कही थीं. लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि डॉनल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को धमकी दी थी. 

ये वाकया 17 दिसंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति ट्रंप के बधाई देने के कुछ दिन बाद का है. तब तक भारत और अमेरिका के संबंध धीरे-धीरे पटरी पर आने शुरू हो गए थे. फरवरी 2026 में भारत और अमेरिका ट्रेड डील समझौते पर सहमत हो चुके हैं. डॉनल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ को 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है. ये टैरिफ रेट साउथ एशिया के दूसरे देशों के मुकाबले कम है. 

वीडियो: क्या अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप बीमार हैं?

Advertisement