The Lallantop

महिला को अर्धनग्न कर बाइक से बांधा, फिर पूरे गांव में घसीटा, आरोपियों में नाबालिग भी शामिल

गुजरात के दाहोद जिले में एक आदिवासी समुदाय की महिला को भीड़ ने पीटा और उसे अर्धनग्न करके सड़कों पर घुमाया. यह दुर्दांत कृत्य करने वाले लोग महिला के ससुराल पक्ष के थे. पुलिस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई और 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
गुजरात की दाहोद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. (तस्वीर:आजतक)

गुजरात के दाहोद जिले में एक आदिवासी समुदाय की महिला को भीड़ ने पीटा और उसे अर्धनग्न करके सड़कों पर घुमाया. आरोप है कि यह दुर्दांत कृत्य करने वाले लोग महिला के ससुराल पक्ष के थे. पुलिस ने घटना का वीडियो वायरल होने के बाद 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
महिला के साथ बदसलूकी की सारी सीमाएं पार

यह घटना दाहोद जिले के एक गांव की है. जहां 28 जनवरी को एक महिला के साथ सरेआम बदसलूकी की गई. 35 साल की शादीशुदा महिला एक शख्स से मिलने गई थी. उसे ‘प्रेमी’ बताकर महिला को प्रताड़ित किया गया. ससुराल वालों को दोनों की मुलाकात का पता चला तो उन्होंने महिला को घर से निकाला. फिर उसके कपड़े फाड़े. उसे अर्धनग्न कर एक जंजीर से बाइक के पीछे बांध दिया. फिर पूरे गांव में घुमाया. इस अपराध को अंजाम देने में महिलाएं भी शामिल थीं.

भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर उसे शेयर कर दिया. वीडियो में दिख रही घटना विचलित कर देने वाली है, हम उसे यहां दिखा नहीं रहे हैं.

Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला मदारी या वादी समुदाय से आती है. पीड़िता और उसका पति दोनों दिहाड़ी मजदूर हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला का पति पाटिदार समुदाय के एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में राजकोट की जेल में बंद है.

वहीं न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने पारिवारिक झगड़ों के कारण अपने ससुराल को छोड़ दिया था. बाद में वो ससुराल के ही एक लड़के के साथ कथित तौर पर रिलेशनशिप में आ गई थी. ये लड़का भी इसी गांव में रहता है. दोनों पिछले तीन महीने से साथ में रह रहे थे. लेकिन एक दिन महिला के देवर को उनके ‘रिश्ते’ के बारे में भनक लग गई, जिसके बाद इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया.

यह भी पढ़ें:"मोक्ष से वंचित रह गया" महाकुंभ नहीं जा पाया वकील तो रेलवे से मांगा 50 लाख का हर्जाना

Advertisement
पुलिस ने की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की सुध ली. दाहोद के पुलिस अधीक्षक (SP) राजदीप सिंह झाला का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया,

“पीड़िता को अपने ससुर के घर में रखा गया था. जहां से उसको रेस्क्यू कराया गया. मामले में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और 3 आरोपियों की खोजबीन की जा रही है.”

अधिकारी ने आगे कहा,

“इन 12 आरोपियों में 4 महिलाएं, 4 पुरुष और 4 जुवेनाइल हैं. इन सबके खिलाफ महिला का अपहरण करना, उसकी इच्छा के उलट उसे कैद करके रखना, उसके साथ मार-पीट करना और उसकी गरिमा को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा आईटी एक्ट की धारा 67 और 66 (E) के तहत भी कार्रवाई की गई है.”

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसा कोई भी कॉंटेंट सोशल मीडिया पर शेयर न करें जिससे महिला की गरिमा को नुकसान पहुंचे.

वीडियो: महाकुंभ हादसा: सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका, भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पॉलिसी बनाने की मांग

Advertisement