The Lallantop

टेस्ट ड्राइव में Tata Sierra की अग्निपरीक्षा हो गई, ड्राइवर ने गहरे गड्ढे में गिरा दी, फिर...

Thane Tata Sierra accident: महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला टेस्ट ड्राइव के लिए Tata Sierra लेकर निकली थी. मगर बीच रास्ते में उसका कंट्रोल खो गया और कार कंट्रक्शन साइट पर जा रही. कार में मौजूद तीनों लोग घायल हो गए हैं.

Advertisement
post-main-image
टेस्ट ड्राइव के दौरान महिला का कार पर से नियंत्रण खो गया था. (फोटो-सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र के ठाणे में Tata Sierra की टेस्ट ड्राइव के दौरान एक्सीडेंट हो गया. बताया गया कि ड्राइवर ने कार पर से कंट्रोल खो दिया था, जिससे वह कंस्ट्रक्शन साइट के गड्ढे में जा गिरी. घटना के समय कार में तीन लोग मौजूद थे, जो घायल हो गए. तीनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े विक्रांत चौहान की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना 10 मार्च को ठाणे (वेस्ट) के पंचपाखड़ी में हुई. एक महिला टाटा शोरूम से SUV की टेस्ट ड्राइव के लिए निकली थी. उसके साथ एक रिश्तेदार और शोरूम का एक एंप्लॉयी भी मौजूद था. लेकिन कुछ दूरी पर चलने के बाद ही महिला का कार पर से कंट्रोल बिगड़ गया. गड्ढे में गिरने से पहले कार सड़क किनारे खड़े एक ऑटो रिक्शा से टकराई. फिर दो बाइक से टकराते हुए कंस्ट्रक्शन साइट में जा गिरी. गड्ढे की गहराई 20 फीट बताई गई है.

आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और एक अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन टीम और अग्निशमन दल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने SUV को बाहर निकाल लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, क्रैश के दौरान SUV के एयरबैग खुल गए थे. जिस वजह से उसमें बैठे लोगों को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई.

Advertisement

पिछले साल लॉन्च हुई टाटा सिएरा काफी हो-हल्ले के साथ मार्केट में आई थी. इसकी सेफ्टी के गुणगान किए गए थे. कहें तो टाटा की स्टील की मजबूती दिखाने के लिए एक Sierra को सीधे दूसरी Sierra से क्रैश कराया था. ताकि ग्राहकों को इसकी सेफ्टी का खुद ही पता लग जाए.  

Sierra में सेफ्टी फीचर्स की भी भरमार है. ये कार 6 एयरबैग, ISOFIX सीट एंकर्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB ) और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक को स्टैंडर्ड के साथ आती है. इसमें लेवल-2 ADAS भी दिया गया है, जिसमें 360-डिग्री, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट पार्किंग सेंसर, रिवर्स पार्किंग सेंसर, ABS विद EBD, हिल-होल्ड समेत 22 फीचर्स मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: Tata Sierra लॉन्च, 11.49 लाख रुपये खर्च करके कस्टमर को क्या-क्या फीचर मिलेंगे?

Advertisement

Tata Sierra की एक्स शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये है. ये तीन इंजन ऑप्शन के साथ अवेलेबल है. ये हैं- 1.5L का टर्बो पेट्रोल, 1.5L  का नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.5L का डीजल इंजन. इस SUV में मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों तरह के गियरबॉक्स मिलते हैं. कंपनी का दावा है कि इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 205mm और बूट स्पेस 662 लीटर है. 

वीडियो: 'धुरंधर 2' के पेड प्रिव्यू ने मचाया धमाल, रिलीज़ से पहले ही की करोड़ों की कमाई

Advertisement