जम्मू-कश्मीर में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग करने के आरोपी का बयान सामने आया है. इस फंक्शन में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे. आरोपी ने दावा किया है कि वह पिछले 20 सालों से नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था (Farooq Abdullah Attack). पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनका कहना है कि इस घटना में आतंकी पहलू नहीं है.
'मैं 20 साल से मारने की कोशिश में था...', कौन है कमल सिंह? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाई
कमल सिंह जमवाल ने दावा किया है कि वह पिछले 20 सालों से नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ Farooq Abdullah को मारना चाहता था. इस घटना पर Jammu Kashmir के मुख्यमंत्री और फारूक अब्दुल्ला के बेटे Omar Abdullah की भी प्रतिक्रिया आई है.
.webp?width=360)

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान जम्मू के रहने वाले कमल सिंह जमवाल (63) के रूप में हुई है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने जिस हथियार का इस्तेमाल किया वह उसका लाइसेंसी हथियार था. कमल ने आगे कहा,
“मैं पिछले 20 सालों से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था. यह मेरा निजी मकसद था. यह हथियार मेरा अपना है, जो मुझे जारी किया गया था.”
कमल सिंह पुरानी मंडी इलाके का रहने वाला है और जम्मू में उसकी कुछ दुकानें हैं. उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी दुकानों से मिलने वाले किराए से अपना गुजारा करता है. नेशनल कॉन्फ्रेंस चीफ फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले के बाद उसने पुलिस को बताया,
"आज मुझे मौका मिला, लेकिन वह (फारूक अब्दुल्ला) किस्मत वाला था इसलिए बच गया."
पुलिस ने बताया कि आरोपी कमल घटना के समय नशे में लग रहा था. हमले के बाद घटनास्थल पर मौजूद नेशनल कॉन्फ्रेंस के कुछ कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई भी की.
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर की शादी में डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी पर फायरिंग, फारूक अब्दुल्ला वहीं थे
क्या हुआ था?11 मार्च को जम्मू-कश्मीर के होटल रॉयल पार्क में शादी के फंक्शन के दौरान एक व्यक्ति ने पिस्टल से फायरिंग की. घटना के वक्त पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और उनके साथ राज्य के मौजूदा डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी मौजूद थे. अधिकारियों के मुताबिक, फारूक अब्दुल्ला और चौधरी नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक नेता के बेटे की शादी के मौके पर उन्हें बधाई देने आए थे.
एक प्रत्यक्षदर्शी राकेश सिंह ने बताया कि यह हमला उस वक्त हुआ, जब फारूक अब्दुल्ला और दूसरे गेस्ट शादी फंक्शन से निकल रहे थे. उन्होंने बताया,
“अब्दुल्ला ने मेहमानों के साथ खाना खाया. जब वह कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल रहे थे तभी हमलावर ने गोलीबारी शुरू कर दी, लेकिन सौभाग्य से उन्हें कोई चोट नहीं आई. आरोपी ने खुद को किसी अज्ञात 'जागरण मंच' का अध्यक्ष बताया और वह नशे में था.”
इस घटना पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने दुख जताया. उन्होंने कहा, “अल्लाह का शुक्र है. मेरे पिता बाल-बाल बच गए.”
सीएम उमर अब्दुल्ला ने ये भी बताया कि पिता पर हुए जानलेवा हमले को उनकी 'जेड+' सुरक्षा टीम के करीबी सुरक्षा दल ने ही नाकाम कर दिया. वहीं, डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने इस घटना को ‘सुरक्षा में बड़ी चूक’ बताया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की गहरी जांच चल रही है.
वीडियो: आर्टिकल 370 हटाने पर नजरबंद हुए मीरवाइज उमर फारुख रिहा हुए तो आंसू छलक गए












.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=275)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



