The Lallantop

ईरान युद्ध पर अब 'साथ' नहीं अमेरिका और इजरायल? ट्रंप का बयान बहुत कुछ बता गया

ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का दावा है कि ये बहुत जल्द खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि ईरान में अब ‘निशाना बनाने के लिए कुछ नहीं बचा’ है.

Advertisement
post-main-image
डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि युद्ध अब जल्द खत्म हो जाएगा. (India Today)

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि ईरान में अब ‘निशाना बनाने के लिए कुछ नहीं बचा’ है. बोले कि जंग बहुत अच्छी चल रही है और हमने जो तय किया था, उससे काफी आगे हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान को जितना नुकसान पहुंचाने का सोचा था, वहां उससे ज्यादा तबाही कर दी है. ट्रंप ने ये बयान उसी दिन दिया है, जिस दिन इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने जंग की कोई समयसीमा होने से साफ इनकार किया है. उन्होंने कहा कि जब तक सारे मकसद हासिल नहीं कर लिए जाते और निर्णायक रूप से इस अभियान में बढ़त हासिल नहीं कर लेते तब तक जंग जारी रहेगी.

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, 'एग्जियोम' से पांच मिनट की फोन पर बातचीत में डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, 

Advertisement

“ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म हो जाएगा, क्योंकि अब निशाना बनाने के लिए वहां लगभग कुछ भी नहीं बचा है. युद्ध बहुत अच्छी तरह चल रहा है. हमने जो तय किया था उससे काफी आगे हैं. हमने ईरान को जितना नुकसान पहुंचाने की उम्मीद की थी, उससे भी ज्यादा कर दिया है. वो भी 6 हफ्तों की मूल अवधि से भी कम समय में.” 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया, “(युद्ध) थोड़ा-बहुत ही बचा है. जब भी मैं चाहूंगा. यह खत्म हो जाएगा.”

ट्रंप के ऐसा कहने से पहले 11 मार्च को ही इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने IDF के दफ्तर में एक मीटिंग में कहा कि युद्ध बिना किसी समयसीमा के जारी रहेगा. काट्ज ने कहा कि बिना किसी डेडलाइन के ईरान पर सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक हम सभी लक्ष्यों को हासिल नहीं कर लेते और युद्ध को जीत नहीं लेते.

Advertisement

बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले किए थे. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे. इसके बाद ईरान ने भी अमेरिका और इजरायल पर पलटवार किया. उसने मध्य-पूर्व में 7 देशों में अमेरिका के कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया. 

वीडियो: आसान भाषा में: होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से सबसे पहले किन गाड़ियों की टंकी खाली होगी?

Advertisement