The Lallantop

आसाराम केस के गवाहों को मारने वाला शार्प शूटर भक्त अरेस्ट

आसाराम केस के तीन गवाहों को मारा. पांच लोगों को मारने की कोशिश की.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आसाराम जेल में बंद हैं. इधर एक और आदमी गिरफ्तार हो गया है. गुजरात ATS ने पकड़ा है. दावा है कि ये वही शार्प शूटर है जिसने आसाराम केस के तीन गवाहों को शूट किया है. इसी के साथ 3 कत्ल और 5 कत्ल की कोशिशों का मामला सुलझाने का भी दावा है. शार्प शूटर का नाम है कार्तिक. आसाराम का पक्का भक्त है. गुरू जी के लिए कटने मरने को तैयार. अखिल गुप्ता, कृपाल सिंह और अमृत प्रजापति का मर्डर इसी ने किया है. कृपाल सिंह मेन विटनेस था. उसको 2015 की 10जुलाई को गोली मार दी थी कार्तिक ने.

Advertisement
Advertisement