कस्टमर्स की होशियारी से आगे निकली सरकार
इकॉनमी अफेयर्स के सेक्रेटरी शक्तिकांत दास नोटबंदी को लेकर लगातार नई-नई घोषणाएं कर रहे हैं. सोमवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि मंगलवार से नोट एक्सचेंज करने वाले कस्टमर्स की उंगलियों में निशान लगाया जाएगा. ताकि एक बंदा कई दफा नोट न बदलवा सके. बड़े शहरों में तो ये आज से लागू हो जाएगा. खबर ये भी आई थी कि लोग अपनी ब्लैक मनी को व्हाइट करने के लिए बार-बार नोट बदल रहे हैं. ये लोग गरीबों को आईडी के साथ पैसे पकड़ा दे रहे हैं. और बदले में थोड़ा पैसा उनको दे रहे हैं. उंगली पर निशान लगने से अब ऐसा नहीं होगा. और सरकार ने बैंकों को इसके लिए खास इंक का इस्तेमाल करने को कहा है. उनके मुताबिक वोट डालने वाला इंक निशान लगाने के लिए काफी नहीं है. और एक बात. ये निशान आपके दांए हाथ की उंगली पर लगेगा. वो इसलिए कि कुछ स्टेट्स में इलेक्शन होने वाले हैं. इस निशान से बेफालतू में दिक्कतें न हों, इसलिए ये स्टेप लिया गया है. साथ ही सरकार ने धार्मिक स्थलों से मदद मांगी है. वहां लोग बतौर चंदा छोटे नोट ही दानपेटी में डालते हैं. बढ़िया है. लोग बच्चों की गुल्लक तोड़कर घर में धनिया-मिर्च ला रहे हैं और सरकार मंदिर-मस्जिद की गुल्लक साफ करने की कोशिश में लगी है.ये भी पढ़िये.. बैंक से पैसे मिले एटीएम में डालने के लिए, और मैनेजर ले उड़ा सब अफवाह है - जिसने मोदी जी का सूट खरीदा, उसने 6000 करोड़ नहीं जमा करवाए 'कैश शो' से बेआबरू विदाई पर फूट फूटकर रोए हजार- पांच सौ उनका क्या जिन देशों में नोट, सिक्के सब बंद हो रहे हैं? बाहुबली-2 काले धन से बन रही है क्या? एटीएम की कतार में हुआ प्यार की खबर झूठी है डियर Paytm, 100 की नोट के लिए बैंक की लाइन में खड़ा होना कोई ड्रामा नहीं है














.webp?width=275)








