शादियों में जितना जरूरी और बाकी चीजें होती हैं, उतना ही पटाखे भी होते हैं. उनकी आवाज से ही तो पता चलता है कि कोई अजीम-ओ-शान शहंशाह दुल्हन को ले जाने घोड़ी पर सवार होकर आया है. शादियों में बिना प्रदूषण वाले पटाखे भी फोड़े जाते हैं, खासकर स्टेज पर जयमाल प्रोग्राम के दौरान. इन्हें पॉपर्स (वही पलूशन लेस पटाखे जिसमें जिससे चमकीले कागज निकलते हैं) कहते हैं. लोग इन्हें सेलिब्रेट करने के लिए फोड़ते हैं लेकिन कई बार इनसे लोग डर भी जाते हैं. अब एक शादी में किसी ने पॉपर्स फोड़े तो खुद दूल्हा (Groom Scared By Poppers In Wedding Video Viral) ही डर गया.
शादी में पटाखे की आवाज से डरा दूल्हा, दुल्हन की भी हंसी छूट गई!
सारे रिश्तेदार हंसने लगे


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी देखा जा रहा है. इतना कि इसे 90 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो एक शादी का है. दूल्हा अपनी दुल्हन को जयमाल पहनाता है. इसके बाद फोटो के लिए जैसे ही पोज देने के लिए जयमाल को हाथ लगाता है, कुछ ऐसा होता है कि हर किसी की हंसी छूट जाती है. जयमाल के वक्त पास में खड़े किसी शख्स ने पॉपर्स चला दिए. जैसे ही आवाज आई, दूल्हा एकदम से डर गया. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...
दूल्हे से चेहरे पर डर एकदम साफ नजर आ रहा है. इसके बाद वो गुस्से में आ जाता है और शख्स को कुछ कहता है. साथ ही आसपास में खड़े लोग हंसने लगते हैं. हालांकि वीडियो कब और कहां का है, इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. वीडियो 11 फरवरी को इंस्टा पर शेयर किया गया था. अब तक इसे 90 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. लोगों को काफी हंसी आ रही है. कह रहे हैं कि ये दूल्हा तो अभी से डरने लग गया.' किसी ने कहा कि ऐसे अचानक आवाज से किसी को भी डर लग सकता है. ऐसे में मजाक बनाना ठीक नहीं है.' कुल मिलाकर लोगों ने तो इस वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट्स किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
वीडियो: सोशल लिस्ट: मूमल के क्रिकेट वीडियो के बाद उसकी जिंदगी बदली






















